पाकिस्तान से हार के बाद लोगों ने जान लेने की कोशिश की थी …गुरबाज का खुलासा

पाकिस्तान से हार के बाद लोगों ने जान लेने की कोशिश की थी …गुरबाज का खुलासा


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान से हार के बाद लोगों ने जान लेने की कोशिश की थी …गुरबाज का खुलासा

Last Updated:

अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि साल 2022 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में मिली हार ने फैंस का दिल तोड़ दिया था. गुरबाज ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा, “मेरे लिए सबसे दिल तोड़ने वाला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2022 एशिया कप की हार थी. देश में लोग बहुत आहत थे. कई लोग रोए. यहां कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली.

Zoom

पाकिस्तान से एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान को मिली हार ने तोड़ा था फैंस का दिल

नई दिल्ली. पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच प्रतिद्वंद्विता मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह बढ़ी है.  इन दोनों टीमों के बीच सबसे यादगार मुकाबलों में से एक 2023 के आईसीसी वर्ल्ड कप में हुआ था. जब हश्मतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली टीम ने बाबर आजम की टीम को 283 रन का पीछा करते हुए आठ विकेट से हरा दिया था. यह जीत अफगान खिलाड़ियों के लिए इतनी खास थी कि आज भी इसकी बातें होती है.

साल 2023 में इस जीत का स्वाद चखने से पहले अफगानिस्तान को 2022 एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ एक दिल तोड़ देने वाला मुकाबला खेलना पड़ा था. मोहम्मद नबी की टीम ने 130 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे बाबर और उनकी टीम ने बड़ी मुश्किल से हासिल किया. मैच के दौरान अफगान गेंदबाज फरीद अहमद और आसिफ अली के बीच बहस भी हो गई थी. आखिरी ओवर में पाकिस्तान ने नसीम शाह के दम पर जीत हासिल की थी.

अफगानिस्तान में कई क्रिकेट फैंस इस हार को बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने चरम कदम उठा लिया. विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने खुलासा किया. यह हार देश में इतनी गहरी लगी कि कुछ फैंस ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया, क्योंकि वे हार को सहन नहीं कर पाए.

गुरबाज ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा, “मेरे लिए सबसे दिल तोड़ने वाला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2022 एशिया कप की हार थी. देश में लोग बहुत आहत थे. कई लोग रोए. यहां कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली. हमारे यहां बहुत भावुक लोग हैं. हमें भी दुख होता है क्योंकि हम इन्हीं लोगों के लिए खेलते हैं. जब मैं आपसे उस मैच के बारे में बात कर रहा हूं, तो आज भी वो दुखद यादें ताजा हो जाती हैं. जब भी मैं शारजाह स्टेडियम में जाता हूं, तो उस हार की याद आ जाती है. आज भी सोचता हूं कि वो मैच कैसे हार गए, जबकि हमें जीतना चाहिए था. हमने बल्लेबाजी अच्छी नहीं की, लेकिन गेंदबाजी अच्छी की थी. लेकिन आखिर में हार गए,”

गुरबाज ने यह भी माना कि 2023 के आईसीसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत यादगार थी.
गुरबाज ने कहा.”हम क्रिकेटर हैं. हम अफगानिस्तान के लोगों के लिए खेलते हैं. हमारी खुशी हमारे लोगों की खुशी में है. अगर आप यहां के लोगों से सबसे यादगार मैच के बारे में पूछेंगे, तो वे 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत का जिक्र करेंगे. एक क्रिकेटर के तौर पर मेरी किसी भी क्रिकेटर से कोई निजी दुश्मनी नहीं है. हमारे फैंस चाहते हैं कि हम हर बार पाकिस्तान को हराएं,”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link