ये हैं देश की सबसे बेस्ट 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, कीमत मात्र ₹17.99 लाख से शुरू

ये हैं देश की सबसे बेस्ट 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, कीमत मात्र ₹17.99 लाख से शुरू


Best 7-Seater Electric Cars in India: भारत में 7 सीटर इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है. बड़े परिवारों, फैमिली ट्रिप्स और ईको-फ्रैंडली मोबिलिटी की जरूरत को देखते हुए कंपनियां अब स्पेसियस, लॉन्ग रेंज और फीचर-रिच 7 सीटर EVs ला रही हैं. इस सेगमेंट में तीन बड़े कंटेंडर- Mahindra XEV 9S, BYD eMax 7 और Kia Carens Clavis EV हैं. इनमें से कौन सा सबसे अच्छा है, ये आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है.

ये तीनों मॉडल अलग-अलग स्ट्रेंथ्स के साथ आते हैं. Mahindra XEV 9S एक डेडिकेटेड EV प्लेटफॉर्म पर बनी SUV है, जो पावरफुल और टेक्नोलॉजी से भरपूर है. BYD eMax 7 एक MPV-स्टाइल फैमिली कार है, जो कम्फर्ट और स्पेस पर फोकस करती है. वहीं, Kia Carens Clavis EV सबसे किफायती ऑप्शन है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट है. आइए जानते हैं कि इन तीनों में आपके लिए क्या सबसे बेस्ट साबित होगी?

Mahindra XEV 9S

ये नवंबर 2025 में लॉन्च हुई भारत की पहली मास मार्केट 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है. Mahindra के INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी XEV 9S की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹19.95 लाख है, जो टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए ₹29.45 लाख तक जाती है. कंपनी इसे तीन बैटरी पैक ऑप्शन- 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के साथ बेचती है. टॉप वेरिएंट में 282 bhp पावर और 380 Nm टॉर्क मिलता है, जो 0-100 km/h मात्र 7 सेकंड में पूरा कर लेता है. ARAI क्लेम्ड रेंज 500-679 km तक जा सकती है, जो लंबी ड्राइव्स के लिए आइडियल है.

BYD eMax 7

ये एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV है, जो फैमिली कम्फर्ट पर फोकस करती है. भारत में इसकी कीमत ₹26.90 लाख से शुरू होकर ₹29.90 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. कंपनी इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन- 55.4 kWh (420 km रेंज) और 71.8 kWh (530 km NEDC रेंज) के साथ बेचती है. टॉप वेरिएंट में 201 bhp पावर और 310 Nm टॉर्क मिलता है, जो 8.6 सेकंड में 0-100 km/h स्पीड पकड़ लेता है. लंबाई 4710 mm और व्हीलबेस 2800 mm होने से केबिन बहुत स्पेसियस है. आप इसे 6 या 7-सीटर लेआउट के साथ खरीद सकते हैं. 6-सीटर वेरिएंट में कैप्टन सीट्स का ऑप्शन भी है.

Kia Carens Clavis EV

इस लिस्ट में सबसे किफायती ऑप्शन कैरेंस क्लैविस ईवी है, जो जुलाई 2025 में लॉन्च हुई. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹24.49 लाख तक जाती है. कंपनी इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन- 42 kWh (404 km रेंज) और 51.4 kWh (490 km रेंज) के साथ सेल करती है. फ्रंट माउंटेड मोटर 171 bhp और 255 Nm टॉर्क देता है, जो 8.4 सेकंड में 0-100 km/h की रफ्तार पकड़ सकता है. ये MPV बॉडी स्टाइल के साथ स्ट्रिक्टली 7-सीटर है, जो फैमिली यूज के लिए परफेक्ट है.

कौन सी चुनें?

अगर आपका बजट ₹20-25 लाख है और परफॉर्मेंस व रेंज प्रायोरिटी है, तो Mahindra XEV 9S बेस्ट है. प्रीमियम कम्फर्ट और स्पेस के लिए BYD eMax 7 चुनें. बजट फ्रेंडली फैमिली EV की तलाश है, तो Kia Carens Clavis EV सबसे स्मार्ट चॉइस है. इन तीनों में किसी को भी चुनने से पहले टेस्ट ड्राइव जरूर लें और फिर अपनी जरूरत व बजट के हिसाब से किसी एक इलेक्ट्रिक कार को खरीद सकते हैं.



Source link