शाजापुर में दो बाइकों की टक्कर, चार लोग घायल: कॉलेज के सामने पैदल चल रही महिला पटवारी भी चपेट में आईं – shajapur (MP) News

शाजापुर में दो बाइकों की टक्कर, चार लोग घायल:  कॉलेज के सामने पैदल चल रही महिला पटवारी भी चपेट में आईं – shajapur (MP) News




शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 8 बजे पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन कॉलेज के सामने दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही महिलाएं भी आ गईं। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, विजयनगर की रहने वाली पांच महिलाएं मेला देखने के लिए घर से निकली थीं। जब वे कॉलेज के सामने सड़क पार कर रही थीं, तभी दो बाइकों की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक बाइक अनियंत्रित होकर सीधे महिलाओं की ओर जा घुसी। पटवारी समेत चार लोग घायल हादसे में घायल प्रियांशी और मोहन बड़ोदिया में पदस्थ पटवारी सारिका को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, बाइक सवार संजय और ईश्वर भी इस टक्कर में घायल हुए हैं। गनीमत रही कि साथ चल रही प्रियंका श्रीवास्तव, शकुंतला और दीपिका बाल-बाल बच गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की कार्रवाई लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अब घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।



Source link