IPL में सबसे ज्यादा ‘नियम’ तोड़ता है मुबंई इंडियंस का ये खिलाड़ी!

IPL में सबसे ज्यादा ‘नियम’ तोड़ता है मुबंई इंडियंस का ये खिलाड़ी!


होमखेलक्रिकेट

IPL में सबसे ज्यादा ‘नियम’ तोड़ता है मुबंई इंडियंस का ये खिलाड़ी!

Last Updated:

Jasprit Bumrah holds record most no ball in IPL: मौजूदा समय में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग में एक्शन में दिखेंगे. बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं और वह टीम के लिए जीत की गारंटी भी है, लेकिन उन्हीं के नाम सबसे ज्यादा नियम तोड़ने का भी रिकॉर्ड भी है.

Zoom

मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली: वर्ल्ड क्रिकेट में आज के समय भारत के जसप्रीत बुमराह का दहशत है. यॉर्कर किंग के नाम से विख्यात हो चुके जसप्रीत बुमराह जिस भी मैच में मैदान पर उतरते हैं उसमें जीत की गारंटी लगभदग तय हो ती है. हाल ही में तीसरी बार टीम इंडिया को टी20 विश्व कप में चैंपियन बनाने में बुमराह का अहम योगदान रहा है. वहीं अब बुमराह जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक्शन में दिखेंगे.

आईपीएल बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. इस लीग में बुमराह का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है, लेकिन एक मामले में वह काफी बदनाम हैं. दरअसल, जसप्रीत बुमराह आईपीएल में सबसे ज्यादा नो बॉल डालने वाले गेंदबाज गेंदबाज हैं. बुमराह ने अपने करियर में अब तक कुल 32 नो बॉल डाले हैं. क्रिकेट के में नो बॉल डालना किसी क्राइम से नहीं कम नहीं माना जाता है. यही है कारण है बुमराह के नाम इस मामले में शर्मनाक रिकॉर्ड है.

कैसा है बुमराह का आईपीएल करियर 

जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए साल 2013 में अपना डेब्यू किया था. मुंबई के लिए डेब्यू के बाद से ही वह इसी फ्रेंचाइजी के साथ हैं और वह टीम के सबसे मेन बॉलर बन चुके हैं. कुछ हद तक भारतीय टीम में उनकी एंट्री का श्रेय मुंबई इंडियंस में किए गए उनके प्रदर्शन को भी जाता है. मुंबई इंडियंस के साथ-साथ आज बुमराह टीम इंडिया के लिए भी गेंदबाजी में सबसे बड़े हथियार बन चुके हैं.

ऐसे में उनके आईपीएल करियर की बात करें तो नो बॉल से इतर वह अबतक कुल 145 मैच खेल चुके हैं. इन मैचों में उन्होंने मुंबई के लिए 22.02 की औसत से कुल 182 विकेट अपने नाम किए हैं. आईपीएल में बुमराह ने 2 बार पंजा यानी 5 विकेट लेने का कारनामा किया है, जबकि 3 मौकों पर बुमराह ने 4 विकेट झटका है. बुमराह के इस शानदार प्रदर्शन का ही नतीजा है कि मुंबई की टीम ने इस लीग में पांच बार खिताब जीतने का कारनामा किया है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link