अब खेती ही नहीं, बिजनेस भी करें! सरकार दे रही लाखों का लोन, इस स्कीम से उठाएं फायदा

अब खेती ही नहीं, बिजनेस भी करें! सरकार दे रही लाखों का लोन, इस स्कीम से उठाएं फायदा


Last Updated:

Kamdhenu Yojana: गाय भैंस खरीदने के लिए लाखों रुपए का ऋण दिया जा रहा है. इसके साथ ही उन्हें 25 से 35% तक के सब्सिडी भी मिलेगी और जो पैसा आप लोन के रूप में ले रहे हैं उसको आराम से किस्तों पर जमा कर सकते हैं. 

Kamdhenu Yojana: कृषि के क्षेत्र में कई मोर्चों पर मध्य प्रदेश का झंडा बुलंद है लेकिन इसके बावजूद प्रदेश में ऐसे हजारों लाखों किसान हैं जो केवल कृषि पर ही आधारित है ऐसे में उन्हें कभी-कभी परिवार चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन ऐसी किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार के द्वारा पशुधन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि किसान भाई खेती के अलावा उन्नत नस्ल के मवेशी भी पालन करें जिसकी वजह से उनकी एक इनकम और बढ़ जाएगी जो उनकी आर्थिक उन्नति में मदद करेगी.

सरकार के द्वारा पशुपालन विभाग के माध्यम से कामधेनु विद्यासागर भीमराव अंबेडकर जैसी अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें किसानों के लिए अलग-अलग तरह से उन्नत नस्ल की दुधारू गाय भैंस खरीदने के लिए लाखों रुपए का ऋण दिया जा रहा है. इसके साथ ही उन्हें 25 से 35% तक के सब्सिडी भी मिलेगी और जो पैसा आप लोन के रूप में ले रहे हैं उसको आराम से किस्तों पर जमा कर सकते हैं.

पशुपालकों को प्रोत्साहन
पशुपालन उपसंचालक विभाग सागर में कार्य योजना प्रभारी बीएस ठाकुर बताते हैं कि उन्नत नस्ल की दुधारू गाय भैंसों के प्रति लोगों को आकर्षित करने और मध्य प्रदेश में जो अभी दूध उत्पादन 9% पर चल रहा है उसका उत्पादन 20% तक ले जाना है. इसके लिए किसान भाइयों को, पशुपालकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. 20% दूध उत्पादन करने के लिए अगले 5 साल का टारगेट रखा गया है.

बीएस ठाकुर ने बताया कि जिन किसानों के पास साढ़े 3 एकड़ जमीन है और कामधेनु योजना के तहत 25 उन्नत नस्ल की गाय भैंस खरीदने के लिए 42 लाख का लोन दिया जा रहा है जिसमें उन्हें 25% यानी की 10 लाख 50 हजार की सब्सिडी भी मिलेगी. पशुपालक अच्छे से काम करेंगे तो यह उनके लिए वरदान साबित हो सकती है अपने इस काम को और अधिक बढ़ाना चाहते हैं तो वह दूध उत्पादन करने के साथ-साथ इसकी प्रोसेसिंग भी कर सकते हैं जिसके लिए हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट से अलग से योजना है जिसमें दूध से दही पनीर बटर क्रीम जैसी चीजों का उत्पादन कर सकते हैं. पशुपालक के द्वारा एक यूनिट शुरू करने पर लगभग आधा दर्जन लोगों के लिए रोजगार की व्यवस्था भी होगी इससे केवल पैसों की इनकम नहीं बल्कि रोजगार उपलब्ध करवाना भी मुख्य उद्देश्य है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link