आंगनवाड़ी-3 में विद्यारंभ, 5-6 साल के बच्चों को प्रमाण पत्र दिए – shajapur (MP) News

आंगनवाड़ी-3 में विद्यारंभ, 5-6 साल के बच्चों को प्रमाण पत्र दिए – shajapur (MP) News




मो. बड़ोदिया | मंगलवार दोपहर शासन के निर्देशानुसार मो. बड़ोदिया की आंगनवाड़ी क्रमांक 3 पर विद्यारंभ कार्यक्रम हुआ। यहां 5 से 6 वर्ष के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र बांटे गए। बच्चों का स्वागत किया गया। माता-पिता को आंगनवाड़ी का महत्व बताया गया। कहा गया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आंगनवाड़ी में लाना जरूरी है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मोहन बड़ोदिया की सरपंच प्रतिज्ञा नारायण पाटीदार, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक आशा जांगड़े, जया मालवीय, चारु ठाकुर, किरण परमार मौजूद रहीं।



Source link