ग्वालियर में बनेगी ‘फायर सेफ्टी सेना’: कलेक्टर की पहल पर अग्नि सुरक्षा के लिए हुआ जन-जागरूकता संवाद – Gwalior News

ग्वालियर में बनेगी ‘फायर सेफ्टी सेना’:  कलेक्टर की पहल पर अग्नि सुरक्षा के लिए हुआ जन-जागरूकता संवाद – Gwalior News


फायर सेफ्टी सेना के संवाद के दौरान सभागार में मौजूद लोगों को संबोधित करती कलेक्टर रुचिका चौहान

ग्वालियर में अब आगजनी की घटनाओं से निपटने और उसके बचाव के लिए लोगो को जागृल करने “फायर सेफ्टी सेना” तैयार होगी,कलेक्टर की पहल पर अग्नि सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस दौरान समाज के सभी वर्गों ने ग्वालियर को अग्नि दुर्घटना

.

ग्वालियर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए अब एक बड़ा और संगठित कदम उठाया गया है। कलेक्टर की पहल पर शहर में “फायर सेफ्टी सेना” तैयार की जाएगी, जिसका उद्देश्य आम लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित करना है।

संवाद कार्यक्रम के उपरांत शपथ लेते हुए वॉलिंटियर।

क्या है “फायर सेफ्टी सेना”?

शहर के हर बाजार, मोहल्ले, स्कूल, कॉलेज और औद्योगिक संस्थानों से वॉलेंटियर चुने जाएंगे। इन वॉलेंटियर्स को अग्निशमन और बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले से तैयार करीब 350 SDRF सेल्फ डिफेंस वॉलेंटियर भी इसका हिस्सा बनेंगे।

कहां हुआ कार्यक्रम?

अग्नि सुरक्षा पर यह संवाद कार्यक्रम राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों ने हिस्सा लिया।

क्या सिखाया गया?

  • आग लगने की अलग-अलग स्थितियों में बचाव के तरीकेसावधानियां और शुरुआती प्रतिक्रिया

अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) के सही उपयोग की जानकारी

संवाद कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि जिस तरह सड़क दुर्घटना में पहला घंटा घायल व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए अस्पताल तक पहुँचाने का गोल्डन अवर होता है, उसी तरह अग्नि दुर्घटना में कुछ सेकेंड मिनट गोल्डन माने जाते हैं। हमें फायर ब्रिगेड के इंतजार में खड़े न रहकर आग बुझाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए।

इससे आग लगने की छोटी सी घटना को बड़ी घटना में तब्दील होने से रोका जा सकता है। पर इसके लिये शतप्रतिशत घरों और प्रतिष्ठानों में कोई न कोई अग्निशमन यंत्र होना,उनके इस्तेमाल के तरीके आना जरूरी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 29 से 31 मार्च तक ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में अग्नि सुरक्षा मेला लगने जा रहा है, जिसमें अग्निशमन यंत्रों के इस्तेमाल की बारीकियां सिखाई जायेंगीं। साथ ही अग्निशमन यंत्र भी किफायती रेट पर खरीदे जा सकेंगे।



Source link