पन्ना में जमीन विवाद में बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी-डंडों पर हमला: पुलिस ने घेराबंदी कर 3 आरोपियों को पकड़ा, 1 फरार – Panna News

पन्ना में जमीन विवाद में बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी-डंडों पर हमला:  पुलिस ने घेराबंदी कर 3 आरोपियों को पकड़ा, 1 फरार – Panna News




पन्ना के सुनवानी थाना क्षेत्र के खलौन गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला किया गया। रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी और डंडों से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए लोगों को भी धमकी दी। घटना बुधवार दोपहर की है। जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी-डंडों से किया वार घटना के समय, पीड़ित हन्नु पटेल (68) अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी प्रीतम पटेल, छन्नु पटेल, हक्कू पटेल और मम्मु पटेल ने उन्हें घेर लिया। पुरानी रंजिश और जमीन के विवाद के चलते इन चारों ने हन्नु पटेल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से हन्नु पटेल लहूलुहान होकर गिर पड़े। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पन्ना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों, प्रीतम, मम्मु और छन्नु को ‘भड़ा हार’ इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और डंडे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले का चौथा आरोपी हक्कू पटेल अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घायल किसान हन्नु पटेल का उपचार जिला अस्पताल पन्ना में जारी है।



Source link