Last Updated:
Shivpuri Picnic Spot: शिवपुरी के दिनारा में स्थित वीर सरोवर तालाब 16वीं शताब्दी का रोमांटिक और सुकून भरा पर्यटन स्थल बनकर उभरा है. यह जगह गर्मी में लोगों की पहली पसंद बन रही है. जानें इस जगह के बारे में और…
Shivpuri News: गर्मी शुरू होते ही हर किसी का मन करता है कि कहीं ऐसी जगह चले जाएं, जहां ठंडी हवा हो, पानी की लहरें हो और माहौल दिल को सुकून देने वाला हो. लेकिन, ऐसी जगह की तलाश में आपको शिवपुरी के बाहर जाने की जरूरत नहीं. शिवपुरी जिले के दिनारा कस्बे का वीर सरोवर तालाब पर ऐसे ही नजारे दिखेंगे. यह जगह अब धीरे-धीरे लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है.
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश बॉर्डर के पास बसा ये तालाब किसी फिल्मी लोकेशन से कम नहीं लगता. चारों तरफ ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, बीच में शांत पानी और ऊपर से चलती ठंडी हवाएं. जैसे ही आप यहां पहुंचते हैं, दिल खुद-ब-खुद हल्का हो जाता है. ऐसा लगता है जैसे सारी टेंशन यहीं पानी में बह गई हो. शाम का नजारा तो और भी खास होता है.
पहले सिर्फ पानी का श्रोत था
सूरज जैसे ही ढलता है, तालाब का पानी सुनहरे रंग में चमकने लगता है. कपल्स यहां हाथों में हाथ डाले बैठकर बातें करते नजर आते हैं, तो फैमिली वाले भी बच्चों के साथ खुलकर टाइम बिताते दिखते हैं. यहां का माहौल अपने आप में इतना सुकून भरा है कि कोई भी आए, कुछ देर बैठकर उठने का मन ही नहीं करता. बताया जाता है कि यह वीर सरोवर तालाब करीब 16वीं शताब्दी का है, यानी सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, इतिहास भी अपने अंदर समेटे हुए है. पहले यह सिर्फ पानी का स्रोत था, लेकिन अब ये लोगों के दिलों का ठिकाना बन गया है.
गर्मी में घूमने की बेहरीन जगह
दूर-दूर से आने वाले लोग कहते हैं कि यहां की हवा में ही कुछ अलग बात है. गर्मी के दिनों में जब शहरों में लोग पसीने से परेशान रहते हैं, तब यहां बैठकर ठंडक का एहसास मिलता है. कई लोग तो खासतौर पर अपने पार्टनर या फैमिली के साथ यहां टाइम बिताने के लिए ही दिनारा पहुंचते हैं. अगर आप भी सोच रहे हो कि इस गर्मी कहीं सुकून मिले, थोड़ा रोमांस हो और फैमिली के साथ यादगार पल बिताने को मिले तो एक बार दिनारा का वीर सरोवर तालाब जरूर आएं. यकीन मानें, यहां से लौटते वक्त सिर्फ फोटो ही नहीं, ढेर सारी यादें साथ लेकर जाएंगे.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें