बड़वानी में बुधवार सुबह पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी की अफवाहों से घबराकर लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने पहुंच रहे है। मंगलवार रात से ही पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ने लगी थी, जो बुधवार सुबह तक जारी रही। कुछ ही देर में कई पंपों पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे पंप संचालक भी हैरान रह गए। बाद में पता चला कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों ने लोगों को डरा दिया था। सोशल मीडिया अफवाह से घबराए लोग दरअसल, पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर भ्रामक संदेश तेजी से वायरल हो रहे थे। इन संदेशों से घबराकर लोग एहतियातन अपनी गाड़ियों में ईंधन भरवाने लगे। उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ही किल्लत की जानकारी मिली थी। नागरिकों से पैनिक बाइंग न करने की अपील पेट्रोल पंप संचालक अजय पाटीदार ने आम नागरिकों से पैनिक बाइंग न करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिपो स्तर पर ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जमाखोरी की कोशिश करने वालों को ईंधन नहीं दिया जा रहा है, लेकिन आम उपभोक्ता और किसानों के लिए कोई समस्या नहीं है। प्रशासन बोला-ईंधन पर्याप्त, अफवाह से बचे जिला आपूर्ति अधिकारी भरत सिंह जमरे ने बताया कि बड़वानी जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार से घबराएं नहीं और अनावश्यक खरीदारी न करें। जिले में मांग के अनुसार आपूर्ति निरंतर जारी है। प्रशासन ने लोगों से अप्रमाणित सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया है। वहीं पंप संचालकों ने स्पष्ट किया कि शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है। साथ हि बताया कि यह स्थिति पूरी तरह पैनिक बाइंग के कारण बनी है। उधारी बंद होने से फैली अफवाह, पंपों पर उमड़ी भीड़ सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें तेजी से फैलने लगीं और लोगों में घबराहट बढ़ गई। इसी डर के चलते लोग अपने-अपने वाहनों के साथ पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े। हर जगह लंबी कतारें लग गईं और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। वहीं पंप संचालक इस स्थिति को देखकर हैरान थे, क्योंकि उनके पास पर्याप्त मात्रा में ईंधन मौजूद था। पुलिस पंप पर करीब हजार लीटर डीजल और हजार लीटर पेट्रोल उपलब्ध था, ऐसे में अन्य पंप पर जबकि सीएनजी की सप्लाई भी सामान्य रूप से जारी थी। असल में ऑयल कंपनियों ने उधारी पर फ्यूल देना फिलहाल बंद कर दिया था और एडवांस पेमेंट पर ही सप्लाई हो रही थी। इसी कारण कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसने अफवाह को जन्म दे दिया और शहर में अचानक भीड़ उमड़ पड़ी।
Source link