बड़े वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, तीन की मौत: सागर- तीनों युवकों की उम्र 22 साल से कम; पठार मोहल्ला निवासी – Sagar News

बड़े वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, तीन की मौत:  सागर- तीनों युवकों की उम्र 22 साल से कम; पठार मोहल्ला निवासी – Sagar News




सागर के ग्राम सौरई के पास बुधवार रात तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों की उम्र 22 साल से भी कम है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, सागर-बंडा रोड पर स्थित ग्राम सौरई में फैक्ट्री के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार तीन युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में सिर में गंभीर चोट आने से तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर एसडीओपी प्रदीप वाल्मिकी, थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मामले की जांच शुरू की। शवों का पंचनामा बनाकर एंबुलेंस की मदद से बंडा अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक क्रमांक एमपी 15 जेडपी 0832 को थाने पहुंचाया है। वहीं बाइक को टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। 4 तस्वीरें देखिए… पुलिस ने परिजन को दी सूचना
प्राथमिक जांच में मृतकों की पहचान प्रियांशु रैकवार, हर्ष रैकवार और तुलसीराम राय के रूप में हुई है। मृतक बंडा के पठार मोहल्ला निवासी होना बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घटनाक्रम की सूचना परिवार वालों को दी है। मामले में पुलिस प्रकरण दर्ज कर घटना कर भागे वाहन की तलाश कर रही है।



Source link