Last Updated:
Smart Satellite City: इस सैटेलाइट सिटी का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा सुव्यवस्थित और आधुनिक इकोसिस्टम तैयार करना है, जहां रेसिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और कमर्शियल सुविधाएं एक ही परिसर में मौजूद हों. योजना के तहत यहां एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के करीब 2000 आवासों का निर्माण किया जाएगा, जिससे मध्यम वर्ग से लेकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक के लिए घर का सपना पूरा होगा.
Smart Satellite City: मध्यप्रदेश की संस्कारधानी में शहरी विकास को एक नई ऊंचाई मिलने वाली है. जबलपुर के नर्मदा रोड स्थित तिलहरी क्षेत्र में शहर की पहली ‘सैटेलाइट सिटी’ विकसित करने की तैयारी पूरी हो चुकी है. करीब 30 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस मेगा प्रोजेक्ट को राजस्व विभाग की ओर से हरी झंडी मिल गई है. निर्माण की जिम्मेदारी हाउसिंग बोर्ड को सौंपी गई है, जिसने जमीन के हस्तांतरण के लिए 11 करोड़ रुपए की राशि भी जमा कर दी है. इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से न केवल शहर का विस्तार होगा, बल्कि यह क्षेत्र बेंगलुरु की इलेक्ट्रॉनिक सिटी और गुरुग्राम की आधुनिकता की तर्ज पर नजर आएगा.
प्रोजेक्ट प्रभारी सुनील उपाध्याय के मुताबिक इस सैटेलाइट सिटी का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा सुव्यवस्थित और आधुनिक इकोसिस्टम तैयार करना है, जहां रेसिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और कमर्शियल सुविधाएं एक ही परिसर में मौजूद हों. योजना के तहत यहां एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के करीब 2000 आवासों का निर्माण किया जाएगा, जिससे मध्यम वर्ग से लेकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक के लिए घर का सपना पूरा होगा. साथ ही आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए यहां 200 दुकानों का व्यावसायिक परिसर भी तैयार किया जाएगा.
वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी
तिलहरी की यह सैटेलाइट सिटी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी. यहाँ आवागमन को सुगम बनाने के लिए 9 से 12 मीटर चौड़ी सड़कों का जाल बिछाया जाएगा. खास बात यह है कि शहर की सुंदरता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली, पेयजल और अन्य यूटिलिटी सेवाएं पूरी तरह से अंडरग्राउंड होंगी. प्रत्येक ब्लॉक में सर्विस एरिया और अंडरग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था होगी. कनेक्टिविटी के मामले में भी यह क्षेत्र बेहद खास होगा, क्योंकि यहां से रिंग रोड और डुमना एयरपोर्ट तक सीधी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी, जिससे बाहरी क्षेत्रों से आने-जाने वालों को भारी ट्रैफिक का सामना नहीं करना पड़ेगा.
सुविधाओं का ‘फुल पैकेज’
यह केवल एक आवासीय कॉलोनी नहीं, बल्कि एक आत्मनिर्भर शहर होगा. यहां आईटी पार्क, लघु उद्योग और संभावित स्पेशल इकोनॉमिक जोन के लिए भी जगह आरक्षित की गई है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी यहां उच्चस्तरीय स्कूल, कॉलेज और अस्पताल प्रस्तावित हैं. इसके अलावा जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए स्पोर्ट्स क्लब, क्लब हाउस और मनोरंजन के लिए 8 बड़े गार्डन विकसित किए जाएंगे, जो इस क्षेत्र को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रखेंगे.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें