रामनवमी के पावन अवसर पर रामोत्सव हिंदू सांस्कृतिक उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले रामोत्सव-5 को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रघुवंशी समाज द्वारा आयोजित यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 27 मार्च को श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों का प्रसार करते हुए समाज में एकता, संस्कार एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। आयोजन समिति के अनुसार, इस वर्ष कार्यक्रम में लगभग 2000 श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके चलते व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि किसी को असुविधा न हो। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘राम गाथा’ होगा, जिसकी विशेष प्रस्तुति मोहित शिवानी द्वारा मिंटो हॉल में दी जाएगी। दिल्ली से आएंगे शंखनाद और मधुरम बैंड शाम 5 बजे से आयोजित शोभायात्रा के दौरान दिल्ली से आए ‘शंखनाद’ एवं ‘मधुरम बैंड’ द्वारा भजन जेमिंग की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, जो वातावरण को भक्तिमय बनाएगी। इसके बाद महाआरती के लिए नर्मदापुरम से अनुभवी पंडितों की टीम विशेष तौर पर आमंत्रित की गई है। यह टीम नियमित रूप से नर्मदा घाट पर आरती कराती है। आयोजन की तैयारियों में ये पदाधिकारी जुटे आयोजन की सफलता में विभिन्न पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्रीय सचिव दिग्विजय रघुवंशी, मीडिया प्रभारी सुजीत रघुवंशी एवं अरुण रघुवंशी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं उमाशंकर रघुवंशी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), डॉ. सुनंदा रघुवंशी (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष), रंजीत रघुवंशी (युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष), योगी रघुवंशी, बृजेश रघुवंशी (प्रदेश महासचिव), वीरेंद्र रघुवंशी (कार्यक्रम अध्यक्ष), विशाखा बृजेश रघुवंशी (कार्यक्रम महिला अध्यक्ष) और राकेश रघुवंशी (जिला अध्यक्ष) सहित श्रीराम रघुवंशी, रघुवीर रघुवंशी, हरिनारायण रघुवंशी, अजमेर रघुवंशी, भवानी रघुवंशी, अशोक रघुवंशी, रवि रजनी रघुवंशी, राजेंद्र रघुवंशी, रमन रघुवंशी, पंकज रघुवंशी, मनोज रघुवंशी, आशीष रघुवंशी, मुकेश रघुवंशी (सेमरा), नितेश रघुवंशी, डॉ. राहुल रघुवंशी, दिग्विजय रघुवंशी (नोबल हॉस्पिटल), प्रदीप रघुवंशी, राघवेंद्र रघुवंशी, सुजीत रघुवंशी, अरुण रघुवंशी, प्रदीप रघुवंशी (मंडीदीप), नितेश रघुवंशी (सोहागपुर), चिंटू रघुवंशी, विशाल रघुवंशी, राजा रघुवंशी, निलेश रघुवंशी भी व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
Source link