उज्जैन. हिंदू धर्म में हर त्योहार का विशेष महत्व होता है और रामनवमी उनमें से एक प्रमुख पर्व है. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाने वाला यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस दिन भगवान राम और उनके परम भक्तों की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मकता दूर होती है. मान्यता है कि इस दिन यदि राशि के अनुसार विशेष गुप्त उपाय किए जाएं, तो जीवन के संकट भी समाप्त हो सकते हैं. आइए जानते हैं उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से रामनवमी पर किए जाने वाले खास उपाय.
हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह तकरीबन 11:48 बजे शुरू होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे समाप्त होगी. ऐसे में कई लोग 26 मार्च को भी रामनवमी मनाएंगे लेकिन जो उदयातिथि मानते हैं, वे 27 मार्च को रामनवमी मनाएंगे.
राशि अनुसार उपाय
मेष- रामनवमी पर इस राशि के जातक राम रक्षा स्तोत्र का श्रद्धापूर्वक पाठ करें. साथ ही भगवान श्रीराम को अनार का भोग अर्पित करें. इससे सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी.
वृषभ- रामनवमी के पावन दिन वृषभ राशि के जातकों को भगवान राम की स्तुति का पाठ करना चाहिए और श्रद्धा से चुनरी अर्पित करनी चाहिए, इससे जीवन में सुख-शांति और कृपा बनी रहती है.
मिथुन- रामनवमी पर मिथुन राशि के जातक ‘ॐ रामाय नमः’ मंत्र का 108 बार श्रद्धापूर्वक जाप करें और भगवान श्रीराम को काजू बर्फी या मिठाई का भोग लगाएं. इससे शुभ फल मिलेंगे.
कर्क- रामनवमी के पावन दिन इस राशि के जातक पीले वस्त्र धारण करें. श्रद्धा से श्रीराम अष्टक का पाठ करें और नारियल का भोग लगाकर भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करें.
सिंह- रामनवमी के पावन अवसर पर सिंह राशि के जातक सुंदरकांड का श्रद्धापूर्वक पाठ करें और भगवान को बेल के मुरब्बे का भोग लगाएं. इससे सुख-समृद्धि और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
कन्या- रामनवमी पर कन्या राशि के जातक श्रद्धा से श्रीराम मंगलाशासनम स्तोत्र का पाठ करें. भगवान को तुलसी अर्पित करें और मीठी खीर का भोग लगाकर जीवन में सुख-समृद्धि पाएं.
तुला- रामनवमी के पावन अवसर पर तुला राशि के जातक श्री प्रेमाष्टकम का श्रद्धापूर्वक पाठ करें और भगवान को सेब का भोग अर्पित करें. इससे विशेष कृपा और सुख-समृद्धि प्राप्त होगी.
वृश्चिक- रामनवमी के शुभ अवसर पर इस राशि के जातक हनुमान चालीसा का श्रद्धा से पाठ करें और भगवान को रेवड़ी का भोग लगाएं. इससे सुख-समृद्धि और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
धनु- रामनवमी के पावन दिन धनु राशि के जातक श्रद्धा से सुंदरकांड का पाठ करें. भगवान श्रीराम को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, जिससे सुख-समृद्धि और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
मकर- रामनवमी पर मकर राशि के जातकों के लिए खास उपाय बताया गया है. वे आदित्य ह्रदय स्तोत्र का श्रद्धापूर्वक पाठ करें और भगवान को अंगूर का भोग लगाएं. शुभ फल मिलेगा.
कुंभ- रामनवमी के पावन अवसर पर इस राशि के जातक सुंदरकांड का श्रद्धा से पाठ करें और हनुमान जी को हलवे का भोग लगाएं. इससे सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति मिलेगी.
मीन- रामनवमी पर इस राशि के जातक बालकांड का श्रद्धापूर्वक पाठ करें और भगवान को पीले रंग की जलेबी का भोग लगाएं. ऐसा करने से सुख-समृद्धि और शुभ फल की प्राप्ति होगी.