सतना में सेंट्रल लॉक तोड़कर दुकान से कैश, लैपटॉप चोरी: वारदात CCTV में कैद, नकाबपोश युवक दुकान में दिखा – Satna News

सतना में सेंट्रल लॉक तोड़कर दुकान से कैश, लैपटॉप चोरी:  वारदात CCTV में कैद, नकाबपोश युवक दुकान में दिखा – Satna News




सतना में रीवा रोड स्थित एक कार डेकोरेशन दुकान से नकदी और लैपटॉप चोरी हो गया। बदमाशों ने दुकान का सेंट्रल लॉक तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना की रिपोर्ट मंगलवार रात कोलगवां थाने में दर्ज कराई गई है। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक नकाबपोश युवक दुकान की शटर के नीचे से अंदर दाखिल होता दिखाई दे रहा है। वह बेखौफ होकर काउंटर की दराज और अन्य सामान की छानबीन करता नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज में चोर एक बैग में लैपटॉप और अन्य सामान लेकर दुकान से बाहर निकलता भी दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि मारुति नगर निवासी अभिलाष कुमार शुक्ला (32) सीएमए मार्केट की दुकान नंबर 13 में ‘सतना कार डेकोर’ का संचालन करते हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे अभिलाष दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अज्ञात बदमाश ने शटर और सेंट्रल लॉक तोड़कर काउंटर से 10 हजार रुपये नकद और एक लैपटॉप चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह जब व्यापारी दुकान पहुंचे, तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें नकाबपोश चोर दिखाई दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान करने का प्रयास कर रही है।



Source link