3 दिन से हड़ताल पर बैठे स्टूडेंट्स ने किया सद्बुद्धि-यज्ञ: महर्षि पतंजलि भवन से योग भवन शिफ्ट करने का विरोध; सेंट्रल यूनिवर्सिटी का मामला – Sagar News

3 दिन से हड़ताल पर बैठे स्टूडेंट्स ने किया सद्बुद्धि-यज्ञ:  महर्षि पतंजलि भवन से योग भवन शिफ्ट करने का विरोध; सेंट्रल यूनिवर्सिटी का मामला – Sagar News




सागर के डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। भूख हड़ताल के तीसरे दिन बुधवार को विद्यार्थियों ने सद्बुद्धि यज्ञ किया। उन्होंने यज्ञ कर विश्वविद्यालय प्रबंधन को भगवान से सद्बुद्धि देने की कामना की है। दरअसल, विश्वविद्यालय में योग शिक्षा विभाग को महर्षि पतंजलि भवन में संचालित किया जा रहा था। लेकिन कुलपति द्वारा योग विभाग को कंप्यूटर साइंस विभाग में विस्थापित करने का आदेश जारी किया है। जिसका विद्यार्थी विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के चलते विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि विश्वविद्यालय में योग शिक्षा विभाग शुरू से ही महर्षि पतंजलि भवन में संचालित होता आ रहा है। लेकिन कुलपति द्वारा विभाग को कंप्यूटर साइंस भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। इस भवन में किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं है। भवन क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इससे योग विभाग के छात्र-छात्राओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भूख हड़ताल को तीसरा दिन है। चार विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी है। बावजूद इसके प्रबंधन से अब तक कोई भी विद्यार्थियों की मांग सुनने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल तब तक चलेगी, जब तक मांग पूरी नहीं होती है।



Source link