5वीं में 95.60 और 8वीं में 94.30 प्रतिशत रिजल्ट: विद्यार्थियों के साथ टीचरों ने मनाई खुशियां; प्रदेश में रतलाम 29 व 32 नंबर पर रहा – Ratlam News

5वीं में 95.60 और 8वीं में 94.30 प्रतिशत रिजल्ट:  विद्यार्थियों के साथ टीचरों ने मनाई खुशियां; प्रदेश में रतलाम 29 व 32 नंबर पर रहा – Ratlam News




मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। रतलाम जिले में कक्षा 5वीं का परिणाम 95.60 प्रतिशत रहा जबकि कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 94.30 रहा। प्राइवेट व सरकारी स्कूल मिलाकर इस साल कक्षा 5वीं में कुल 26580 विद्यार्थी थे। इसमें से परीक्षा में 24960 शामिल हुए। 23863 पास हुए। 5022 विद्यार्थी ए ग्रेड में आए। इसी प्रकार कक्षा 8वीं में 23034 विद्यार्थी थे। इसमें से परीक्षा में 20896 शामिल हुए। 19704 पास हुए। 5525 को ए ग्रेड मिला है। प्रदेश में रतलाम जिला कक्षा 8वीं के परिणाम में 29 नंबर पर रहा। कक्षा 5वीं के परिणाम में 32 नंबर पर है। कक्षा 5वीं के रिजल्ट में 1097 परीक्षार्थी फेल हुए है। कक्षा 8वीं में 1192 परीक्षार्थी फेल हुए। हालांकि जो रिजल्ट जारी हुआ है उसमें अलग से फेल या सप्लीमेंट्री का आंकड़ा नहीं दिया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल से रिजल्ट की जो जानकारी दी है। उसमें परीक्षार्थी के शामिल होने और पास होने की जानकारी है। ऐसे में विभाग उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी व कुल परीक्षार्थी के आधार पर फेल मानकर चल रहा है। इसके अलावा जो परीक्षा में शामिल नहीं हुए है वह भी फेल माने जाएंगे। एक बार ओर मिलेगा मौका जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी राजेश झा ने बताया फेल व सप्लीमेंट्री का अलग से सूची जारी नहीं हुई है। ऐसे सभी विद्यार्थियों को एक बार और परीक्षा का मौका दिया जाएगा। अगर वह उस परीक्षा में भी फैल होते है तो उन्हें वापस उसी कक्षा में प्रवेश दिलाया जाएगा। श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रतलाम के शास्त्री नगर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। स्कूल के सभी विद्यार्थी अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी ने बताया कि कक्षा 5वीं में कुल 81 विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें से 22 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक हासिल किए हैं। नैवेद्य शर्मा ने (87 %), मोहम्मद साद ने( 86.25%), समर सिंह (82%), आबेदीन मंसूरी ने( 82.75%) व अलहान मोहम्मद ने (82 .25%) अंक हासिल किए हैं। कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा में 93 विद्यार्थी शामिल हुए। छवि पंवार (93.67%), मिष्टि परिहार (91.50%), मोहम्मद अली (91.50%), कृपा सोलंकी (91.17%), वंश राज भंडारी (90.50%) व वैदिक राजोरा ने (90%) अंक हासिल किए हैं। 56 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक हासिल किए हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशियां मनाई। प्रधान अध्यापिका सरल माहेश्वरी ने सभी विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया। स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी व पालक मौजूद रहे।



Source link