Last Updated:
AIMIM नेता तौकीर निजामी ने कहा था कि लोग रमजान और ईद की खरीदारी मुस्लिम समाज के भीतर ही करें. अब उनके इस बयान पर पार्टी ने एक्शन लिया है और उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है. उनके बयान को पार्टी की विचारधारा के खिलाफ बताया गया है.
AIMIM नेता तौकीर निजामी को बयान देना पड़ा भारी
भोपाल में ईद का त्योहार बहुत ही हर्षोउल्लाह के साथ मनाया गया, लेकिन इससे पहले ही AIMIM नेता तौकीर निजामी ने मुस्लिम समुदाय को ईद के दिन मुस्लिम दुकानदारों से ही खरीदारी करने की सलाह दी. बाद में इस पर कई हिंदू संगठनों का भी रिएक्शन सामने आया था और उनके बयान की खूब आलोचना हुई थी. अब भोपाल में AIMIM नेता तौकीर निजामी को बयान देना महंगा पड़ गया है.
AIMIM पार्टी से निकाले गए तौकीर निजामी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी ने तौकीर निजामी को बयान को पार्टी के विचारधारा के खिलाफ बताया है. इसके बाद उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है. AIMIM पार्टी द्वारा प्रेस रिलीज में बताया गया है कि पार्टी ने तौकीर निजामी के बयान को गंभीरता से लिया है. इस प्रकार की टिप्पणियां गैर-जिम्मेदाराना, उकसाने वाली और समाज में विभाजन पैदा करने वाली हैं.
सविंधान के विपरीत बताया बयान
उनका बयान ना सिर्फ पार्टी के विचारधारा के खिलाफ बल्कि भारत के सविंधान की भावना के भी विपरीत है, जो सभी नागरिकों के बीच समानता, न्याय और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने की बात करता है. AIMIM संविधानिक मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और धर्म या समुदाय के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव, विभाजन या आर्थिक बहिष्कार का समर्थन नहीं करती.
असंवैधानिक आचरण या ऐसा बयान जो समाज में विभाजन को बढ़ावा देता हो, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
तौकीर निजामी ने कही थी ये बात
तौकीर निजामी ने वीडियो जारी करके कहा कि भाईजान, भाईजानों से ही रमजान और ईद की खरीदारी करें. मुसलमान हमारी कौम की आर्थिक हालत को मजबूत करें. समाज की माली हालात सुधारने के लिए अपने पैसे का सही इस्तेमाल करें. इससे कौम की मदद हो सके.