CM डॉ. मोहन के जन्मदिन पर उज्जैन के दोस्तों ने कराई विशेष पूजा, वीडियो कॉल पर लगे ठहाके

CM डॉ. मोहन के जन्मदिन पर उज्जैन के दोस्तों ने कराई विशेष पूजा, वीडियो कॉल पर लगे ठहाके


Last Updated:

CM Mohan Yadav Birthday: बुधवार को सीएम मोहन यादव का 61वां जन्मदिन है. उनका दोपहर बाद उज्जैन जाने का कार्यक्रम था. इससे पहले मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उत्सव सा माहौल नजर आ रहा है. समर्थकों ने पूरे शहर को शुभकामना संदेश के होर्डिंग से पाट दिया है. और..

ख़बरें फटाफट

Ujjain News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 25 मार्च को धूमधाम से जन्मदिन मनाया जा रहा है. जन्मदिन पर उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिरों में पूजन-पाठ का सिलसिला जारी रहा. उनके मित्रों ने इस अवसर को खास बनाने के लिए अंगारेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजन और अभिषेक किया. वीडियो कॉल के माध्यम से मुख्यमंत्री ने स्वयं दर्शन किए और आशीर्वाद स्वीकार किया. मित्रों ने बचपन का एक मज़ेदार किस्सा भी साझा किया.

बता दें, आज बुधवार को सीएम मोहन यादव का 61वां जन्मदिन है. उनका दोपहर बाद उज्जैन जाने का कार्यक्रम था. इससे पहले मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उत्सव सा माहौल नजर आ रहा है. समर्थकों ने पूरे शहर को शुभकामना संदेश के होर्डिंग से पाट दिया है. जन्मदिन के अवसर पर मंगलनाथ मंदिर के पास अंगारेश्वर मंदिर में सीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके समर्थक मित्रों ने अनुष्ठान करवाया. इसमें रवि सोलंकी शामिल हुए. उन्होंने सीएम को वीडियो कॉल कर पूजन में वर्चुअली जोड़ा और उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी.

लाडली बहनों ने कराया था मिर्ची यज्ञ 
भैरवगढ़ रोड स्थित बगलामुखी मंदिर में महंत महावीर नाथ और पीर योगी रामनाथ के सान्निध्य में लाडली बहनों ने मिर्ची यज्ञ किया. यज्ञ के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में सीएम डॉ. यादव के फोटो लेकर उनकी लंबी उम्र और सफल भविष्य की कामना कर आहुति दी. महंत ने बताया कि मुख्यमंत्री बगलामुखी धाम आकर पूजा-अर्चना और मिर्ची यज्ञ में शामिल होते रहे हैं. हाल ही में उन्होंने यहां प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ किया था.

बचपन के मित्र ने सुनाया यादगार किस्सा 
बचपन के मित्र रवि सोलंकी ने बताया, 1992 के सिंहस्थ महापर्व के दौरान मंगलनाथ मंदिर के पास क्षीप्रा नदी पर एक ब्रिज बना था. मोहन यादव और उनके मित्र तैराकी करने गए. नदी स्वच्छ और निर्मल थी. दोस्तों ने हिम्मत जुटाई, लेकिन मोहन यादव ने अकेले ब्रिज से छलांग लगा दी. सभी हैरान रह गए. मोहन तैरते हुए सुरक्षित बाहर आए. यही उनकी निडरता और जीवन में उत्साह दर्शाता है. इसी लगाव और साहस के कारण वे उज्जैन और पूरे प्रदेश के विकास में निरंतर अग्रसर हैं. देश दुनिया में उनके साहस और कर्तव्यपरायणता की चर्चाएं आज भी होती हैं.

जन्मदिन के पहले मिला तोहफा 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान अंगारेश्वर महादेव के परम् भक्तों में से एक हैं. वह समय-समय पर यहां आकर विशेष पूजन अर्चन कर बाबा का आर्शीवाद लेते हैं. इसलिए जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनके मित्र भगवान के दरबार में दीर्घायु के लिए विशेष पूजन अर्चन कराने पहुंचे. जैसे ही मुख्य्मंत्री मोहन यादव को पता पड़ा उन्होंने भी वीडियो कॉल के माध्यम से दर्शन कर बाबा का आर्शीवाद लिया. कहा, ऐसा लग रहा कि जन्मदिन से पहले ही मनोकामना पूरी हो गई.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link