MP बोर्ड 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें शेड्यूल

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें शेड्यूल


Last Updated:

MP Board 2nd Exam 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से द्वितीय परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है. ये परीक्षाएं 7 मई 2026 से शुरू होकर 25 मई 2026 तक चलेंगी.

Zoom

MP Board 2nd Exam 2026 : द्वितीय परीक्षा सिंगल शिफ्ट में होगी.

MP Board 2nd Exam 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी गई है. द्वितीय परीक्षा का मतलब सप्लीमेंट्री परीक्षा से है. जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं.

सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा. आधिकारिक सूचना के अनुसार ये परीक्षाएं 7 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी.

परीक्षा का समय और शिफ्ट

एमपी बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि 10वीं और 12वीं दोनों की द्वितीय परीक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. इसके लिए परीक्षार्थियों को केंद्र पर सुबह आठ बजे तक पहुंचना अनिवार्य है. सुबह 8:45 बजे के बाद एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

फेल हुए छात्रों को पास होने का मौका

द्वितीय परीक्षा का आयोजन बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को उसी शैक्षणिक सत्र में पास होने का एक मौका देने के लिए किया जाता है. 10वीं की परीक्षा सात मई से 19 मई तक आयोजित की जाएगी. सात मई को पहला पेपर हिंदी का होगा. जबकि 12वीं की परीक्षा 7 मई से शुरू होकर 7 मई तक चलेगी.

थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी 5 मई से 25 मई के बीच आयोजित की जाएंगी. छात्रों को सटीक तारीख के लिए अपने केंद्राध्यक्ष से संपर्क करना होगा. प्रैक्टिकल भी वहीं होगा जिस केंद्र पर थ्योरी के पेपर होंगे.

About the Author

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें



Source link