MP में 5वीं-8वीं का रिजल्ट आज: छात्र 11:30 बजे से देख सकेंगे परिणाम; बोर्ड पैटर्न परीक्षा में 23 लाख स्टूडेंट्स हुए थे शामिल – Bhopal News

MP में 5वीं-8वीं का रिजल्ट आज:  छात्र 11:30 बजे से देख सकेंगे परिणाम; बोर्ड पैटर्न परीक्षा में 23 लाख स्टूडेंट्स हुए थे शामिल – Bhopal News


भोपाल21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का इंतजार कुछ ही देर में खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केन्द्र 25 मार्च यानी आज परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट सुबह 11:30 बजे से ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर या समग्र आईडी के जरिए आसानी से परिणाम देख सकेंगे।

इस बार परीक्षाएं पहली बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थीं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में परिणाम को लेकर खास उत्सुकता बनी हुई है। साथ ही, इस साल परीक्षाएं बीते साल की तुलना में अधिक कठिन होने की बात भी कही जा रही है। ऐसे में रिजल्ट को लेकर अभिभावकों में विशेष रुचि बनी हुई है।

सुबह 11:30 बजे से देख सकेंगे रिजल्ट राज्य शिक्षा केन्द्र के अनुसार, परिणाम 11:30 बजे आधिकारिक पोर्टल पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज कर परिणाम देख सकेंगे।

इस बार रिजल्ट देखने की प्रक्रिया को और आसान बनाया गया है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने पोर्टल का लिंक QR कोड के माध्यम से भी उपलब्ध कराया है। छात्र इस कोड को स्कैन कर सीधे रिजल्ट पेज तक पहुंच सकेंगे।

बोर्ड पैटर्न पर हुई थी परीक्षा प्रदेश में इस बार कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थीं। यह परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी के बीच संपन्न हुईं। इसमें सरकारी, निजी स्कूलों और पंजीकृत मदरसों के छात्र शामिल हुए थे।

आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 5वीं में 12 लाख 76 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं में 10 लाख 92 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह कुल मिलाकर करीब 23 लाख 68 हजार छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए।

322 केंद्रों पर हुआ मूल्यांकन उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पूरे प्रदेश में 322 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 1 लाख 10 हजार से अधिक शिक्षकों ने कॉपियों का मूल्यांकन किया। इसके बाद अंकों की ऑनलाइन एंट्री पोर्टल पर दर्ज की गई, जिससे रिजल्ट प्रक्रिया समय पर पूरी हो सकी।

सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षक भी पोर्टल के जरिए अपनी पूरी स्कूल का विद्यार्थीवार परिणाम देख सकेंगे। इससे स्कूल स्तर पर प्रदर्शन का आकलन करना आसान होगा।



Source link