मंडला जिले के नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार शाम एक ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। मंडला-रायपुर रोड पर चिकलहा नाला के पास हुए इस हादसे में दो लोग घायल हो गए।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार (MP20ZA4311) सड़क किनारे जा गिरी और क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, कार चालक सेव सिंह धुर्वे (48) और एक अन्य साथी बिछिया तहसील के जंतीपुर से मंडला की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहे सेव सिंह को गंभीर चोट आई, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। हाईवे हेल्पलाइन 1033 टीम ने पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की हाईवे हेल्पलाइन 1033 की टीम मौके पर पहुंची। ईएमटी रामचरण यादव और उनकी टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। समय पर मिली मदद से घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज बिछिया पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर फरार वाहन की तलाश कर रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Source link