VIDEO: फील्डर ने हवा में लगाई छलांग…एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच

VIDEO: फील्डर ने हवा में लगाई छलांग…एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच


होमखेलक्रिकेट

VIDEO: फील्डर ने हवा में लगाई छलांग…एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच

Last Updated:

Nick Kelly stunning single hand catch: मिड-ऑफ से दौड़ते हुए निक केली ने काफी दूरी तय की और फिर आगे की ओर डाइव लगाकर एक हाथ से नीची कैच को पूरा किया. यह एक शानदार प्रयास था. न्यूजीलैंड के लिए यह विकेट सही समय पर आया. केली ने रुबिन हरमन को 39 के स्कोर पर पवेलियन भेजा. जिसने भी केली के इस शानदार कैच को देखा हक्का बक्का रह गया.

Zoom

निक कैली ने शानदार कैच लपका.

नई दिल्ली. निक केली ने अपने डेब्यू टी20 सीरीज के आखिरी मैच में लाजवाब कैच लपककर खूब सुर्खियां बटोरी. उन्होंने बल्ले से तो कुछ खास कमाल नहीं किया लेकिन फील्डिंग में पूरी महफिल लूट ली. 32 साल के केली ने न्यूजीलैंड के वर्तमान दौरे पर इंटरेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया.केली ने पांचवें और आखिरी टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रुबिन हरमन का कैच दौड़ते हुए अपनी बायीं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से लपका. केली के इस कैच को जिसने भी देखा वह हक्का बक्का रह गया. कुछ समय के लिए किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ.यहां तक की बल्लेबाज भी हैरान रह गया.

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच क्राइस्टचर्च में खेला गया पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला न केवल सीरीज के फैसले के लिए, बल्कि मैदान पर घटी एक अविश्वसनीय घटना के लिए भी याद रखा जाएगा. सीरीज 2-2 की बराबरी पर थी और दोनों टीमें खिताबी बढ़त के लिए जोर लगा रही थीं. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने मध्य ओवरों में अच्छी लय पकड़ ली थी, लेकिन 16वें ओवर में निक केली के एक जादुई प्रयास ने मैच का रुख मोड़ दिया.

निक कैली ने शानदार कैच लपका.

जब दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रुबिन हरमन ने एक लेंथ डिलीवरी पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, तो गेंद हवा में काफी ऊंची उठ गई। ऐसा लग रहा था कि गेंद सुरक्षित क्षेत्र में गिरेगी, लेकिन मिड-ऑफ से दौड़ते हुए निक केली ने लंबी दूरी तय की और चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए एक हाथ से शानदार लो-कैच लपक लिया. इस अद्भुत कैच ने कीवी टीम में नया जोश भर दिया.

मैच की बात करें तो, कॉनर एस्टरहाइजन के 33 गेंदों पर करियर के सर्वश्रेष्ठ 75 रन की ताबड़तोड़ पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 33 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली. एस्टरहाइजन का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है. उन्होंने पिछले मैच में 57 रन की पारी खेलकर करियर का पहला पचासा जड़ा था. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 187 रन बनाए. न्यूजीलैंड की टीम इसके जवाब में आठ विकेट पर 154 रन ही बना सकी. एस्टरहाइजन जब क्रीज पर आए थे, तब दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 11वें ओवर में दो विकेट पर 76 रन था. पिछले मैच में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज को इस मुकाबले में रूबिन हरमन (31 गेंदों में 39 रन) के बाद चौथे क्रम पर भेजा गया.

दक्षिण अफ्रीका ने पावर प्ले में एक विकेट पर 43 रन बनाए थे, लेकिन 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर दो विकेट पर 76 रन ही था. टीम ने आखिरी 10 ओवर में 111 रन जोड़े, जिसमें एस्टरहाइजन और डियान फॉरेस्टर (13 गेंदों में नाबाद 21) ने चौथे विकेट के लिए महज 27 गेंदों में 61 रन की साझेदारी की. दाएं हाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पारी में पांच चौके और छह छक्के जड़े. उन्हें 49 रन के स्कोर पर जैक फोक्स की गेंद पर बेवोन जैकब ने कैच टपकाकर जीवनदान दिया. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पारी में 47 डॉट गेंदें खेलीं, लेकिन टीम ने इसकी भरपाई 15 चौकों और 10 छक्कों से की.

शानदार गेंदबाजी और कमाल के क्षेत्ररक्षण के सामने लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम दबाव में आ गई. तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि ओटनील बार्टमैन ने अच्छी विविधता का इस्तेमाल करते हुए 33 रन देकर दो विकेट चटकाए. स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायन ने चार ओवर में महज 22 रन दिए और कप्तान केशव महाराज ने भी बल्लेबाजों को कड़ी परीक्षा में डाला. पावरप्ले के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 46 रन था और 10 ओवर के बाद तीन विकेट पर 65 रन ही था. न्यूजीलैंड की ओर से जैकब्स ने 19 गेंदों पर 36 रन बनाकर सबसे अधिक योगदान दिया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link