Video: मुख्यमंत्री मोहन यादव के जन्मदिन पर दिखा अलग नजारा, किसानों ने डांडिया खेल मनाया जश्न
रिपोर्ट- प्रदीप चौहान, सीहोर. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज (बुधवार) जन्मदिन है. इस मौके पर सीहोर के ग्राम चंदेरी में एक अलग ही नजारा दिखा. ग्रामीणों ने सीएम के जन्मदिन पर खुशी मनाते हुए डांडिया नृत्य किया. सीएम डॉ मोहन यादव का जन्मदिन यादगार बनाने के लिए जिले के चंदेरी गांव में आसपास के एक दर्जन गांव से आए ग्रामीणों ने खुशी मनाते हुए जमकर डांडिया रास किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव किसानों के हितों के लिए योजना बनाते हैं. वह हमेशा किसानों के सुख-दुःख में शामिल रहते हैं. ऐसे मुख्यमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए हमने डांडिया रास का आयोजन किया है. हमने उनकी लंबी उम्र की कामना की.