Last Updated:
BCCI received 1583 cr from sale of RCB and RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के मालिक बदल गए. आरसीबी आईपीएल की सबसे महंगी टीम बनी. दोनों टीमों के मालिक बदलने के साथ ही बीसीसाआई को भी छप्पड़फाड़ पैसाल मिला. बसीसीआई को कमिशन के तौर पर करीब 1583 करो रुपए मिले.
आरसीबी और राजस्थान के मालिक बदलने से बीसीसीआई को मिला 5 प्रतिशत क कमिशन
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, लेकिन उससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की टीम बिक गई. आईपीएल के 19वें सीजन में इन दोनों टीमों के मालिक बदल गए हैं. आईपीएल टीम के ट्रेड डील में आरसीबी के लिए 16660 करोड़ रुपए की बोली लगी तो राजस्थान की टीम 15290 करोड़ रुपए में बिकी. इस तरह दोनों टीम टीमों को मिलाकर ये डील 31000 करोड़ रुपए में पूरी हुई है. आईपीएल टीमों की इस बिक्री के साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी मालामाल हो गया.
दरअसल, आईपीएल में जब भी किसी टीम का मालिक बदलता है तो बीसीसीआई को ट्रेड डील के तहत कमीशन मिलता है. ऐसे में आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बिकने से बीसीसीआई को 5-5 प्रतिशत का कमिशन मिला है. इस तरह आरसीबी ने बीसीसीआई को 833 करोड़ और राजस्थान ने करीब 750 करोड़ रुपए दिए हैं, जिससे क्रिकेट बोर्ड के अकाउंट में करीब 1583 करोड़ रुपए आए. इस डील के अलावा भी बीसीसीआई को हर साल आईपीएल से रेवेन्यू का एक तय हिस्सा मिलता है.
कौन बने हैं आरसीबी और राजस्थान के मालिक
आरसीबी और राजस्थान की ट्रेड डील ऐतिहाकिस बन गई. आरसीबी को तीन फर्म ने मिलकर खरीदा है, जिसमें आदित्य बिरला ग्रुप, अमेरिकी खेल निवेशक डेविड ब्लिट्जर और अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन शामिल है. वहीं राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो काल सोमानी के ग्रुप ने खरीदा है. बता दें कि आरसीबी और राजस्थान की ट्रेड डील 31 मार्च से पहले की जानी थी, लेकिन ये 24 मार्च को ही पूरा हो गया.
1-1 बार की चैंपियन रही है दोनों टीमें
राजस्थान और आरसीबी की टीम आईपीएल में एक-एक बार की चैंपियन रही है. राजस्थान की टीम ने आईपीएल के पहले सीजन 2008 में खिताब जीता था. वहीं आरसीबी ने पिछले साल पहली बार खिताब अपने नाम किया था और वह फिलहाल डिफेंडिंग चैंपियन है. ऐसे में अब देखना ये होगा कि मालिक बदलने के बाद क्या दोनों टीमों की किस्मत भी बदलती है या फिर नहीं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें