इंदौर में बाप-बेटे के गुस्से का शिकार बने रहवासी, पेंटहाउस विवाद में दौड़ाई कार, इंफोसिस इ

इंदौर में बाप-बेटे के गुस्से का शिकार बने रहवासी, पेंटहाउस विवाद में दौड़ाई कार, इंफोसिस इ


Last Updated:

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर के एमआर 11 स्थित शिव वाटिका समृद्धि एनक्लेव में पेंटहाउस विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. पिता-पुत्र ने गुस्से में आकर तेज रफ्तार कार से रहवासियों पर गाड़ी चढ़ा दी. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हादसे में इन्फोसिस की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मौके पर मौत हो गई.

Zoom

इंदौर पेंटहाउस विवाद

मिथिलेश गुप्ता, 

Indore Penthouse Controversy: एमपी के इंदौर के एमआर 11 क्षेत्र में स्थित शिव वाटिका समृद्धि एनक्लेव में एक बेहद भयावह घटना सामने आई है. पेंटहाउस विवाद के चलते एक पिता और पुत्र ने जानबूझकर तेज रफ्तार से कार चलाकर रहवासियों को टक्कर मार दी. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस घटना के समय कार की स्पीड इतनी तेज थी कि उसे रोक पाना मुश्किल था. इस हादसे में इन्फोसिस की महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई. महिला पेंटहाउस के पास से गुजर रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई. मृतका की पहचान एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में हुई.

घटना से इलाके में हड़कंप मचा
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोग और अन्य रहवासी इस घटना को देखकर डर और आक्रोश में थे. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. लसूडिया थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है और आरोपी पिता-पुत्र की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है.

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह विवाद लंबे समय से पेंटहाउस के स्वामित्व और निर्माण से जुड़ा था. पहले भी कई बार आपसी तनाव की शिकायतें रहवासियों ने दर्ज कराई थीं. पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

मृतक महिला के परिवार को जरूरी मदद
पुलिस के अनुसार, मृतक महिला के परिवार को जरूरी सहायता दी जा रही है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरे कानूनी प्रावधानों का पालन किया जाएगा. इसके साथ ही इलाके में सुरक्षा के लिए अलावा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link