ईशान का कप्तानी वाला टशन, बिहारी स्टाइल में की मीडिया से बात, SRH के फैंस गदगद

ईशान का कप्तानी वाला टशन, बिहारी स्टाइल में की मीडिया से बात, SRH के फैंस गदगद


होमखेलक्रिकेट

ईशान का कप्तानी वाला टशन, बिहारी स्टाइल में की मीडिया से बात, SRH के फैंस गदगद

Last Updated:

IPL 2026 Ishan Kishan: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ओपनिंग मैच के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पूरी तरह से तैयार है. सनराइजर्स की टीम ईशान किशन की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी. सनराइजर्स की पहली टक्कर 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होनी है. उससे पहले कप्तान ईशान किशन का स्वैग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Zoom

सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन

नई दिल्ली:  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. सनराइजर्स के लिए इस पहले मुकाबले में ईशान किशन टीम की कप्तानी करेंगे, क्योंकि पैट कमिंस चोट के कारण उपलब्ध नहीं है. ऐसे में बीसीसीआई के साथ कप्तानों की मीटिंग में भी ईशान किशन ने ही शिरकत की.

बीसीसीआई के साथ मीटिंग खत्म होने के बाद जब ईशान किशन बाहर निकले तो सनराइजर्स के इस स्टार प्लेयर का स्वैग देखते ही बन रहा था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, मीटिंग खत्म होने के बाद जब ईशान किशन पार्किंग एरिया में आए तो वहां पर मीडिया भी मौजूद थी. वे ईशान किशन से बात करना चाह रहे थे, तभी ईशान किशन ने बिहारी अंदाज में सभी हाल पूछा. ईशान के इस देसी अंदाज को अब फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

सनराइजर्स के लिए ईशान ने लगाया था शतक

ईशान किशन आईपीएल 2025 में सनराइजर्स की टीम में शामिल हुए थे. सनराइजर्स के लिए ईशान की शुरुआत धमाकेदार रही थी और विस्फोटक अंदाज में शतक भी लगाया था, लेकिन उसके बाद वह अपने लय से भटक गए. शतकीय पारी के बाद ईशान कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे.

आईपीएल 2025 में ईशान किशन के प्रदर्शन की बात करें तो वे टीम के लिए कुल 14 मैचों में मैदान पर उतरे थे, जिसमें उन्होंने 152.58 की स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए. ईशान किशन के अलावा भी टीम की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी कुछ एक पारियों को छोड़कर पूरे सीजन में फ्लॉप रही थी. यही वजह है कि सनराइजर्स की टीम आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. हालांकि, नए सीजन में ईशान किशन की अगुवाई में सनराइजर्स की टीम चाहेगी कि वह धमाकेदार तरीके से अपनी शुरुआत करें.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link