कोलारस में 751 फीट लंबी चुनरी यात्रा: मां काली दरबार में की अर्पित, लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया – Shivpuri News

कोलारस में 751 फीट लंबी चुनरी यात्रा:  मां काली दरबार में की अर्पित, लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया – Shivpuri News




शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में गुरुवार सुबह 751 फीट लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा प्रतिवर्ष मां काली दरबार में चुनरी अर्पित करने के लिए आयोजित की जाती है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए, जो सुबह 7 बजे रामलीला मैदान से शुरू हुई। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों मानीपुरा, ए.बी. रोड, जगतपुर एप्रोच रोड, सदर बाजार और कोली मोहल्ला से होकर गुजरी। इस दौरान पूरा नगर माता के जयकारों से गूंज उठा। डीजे पर बजते भजनों के बीच श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया
रास्ते में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से चुनरी लेकर माता के दरबार तक यात्रा पूरी की, जहां मां काली को विधि-विधान से चुनरी अर्पित की गई। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा में भारी संख्या में भक्त शामिल हुए। पूरे नगर ने इस आयोजन को एक उत्सव के रूप में मनाया।



Source link