Last Updated:
Agriculture Tips: अगर आप खीरा खेती करते हैं तो आपको एक्सपर्ट की ये सलाह जरूर लेनी चाहिए. दरअसल, खीरे की फसल थोड़ी नाजुक और संवेदनशील होती है. अगर इसकी सही समय पर देखभाल नहीं की जाए तो इसमें कई तरह के कीट और रोग लग सकते हैं, जिससे फसल खराब होने का खतरा बढ़ जाता है, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट टिप्स…
Agriculture Tips: अगर आप खीरा खेती करते हैं तो एक्सपर्ट की ये सलाह जरूर लें. दरअसल, खीरे की फसल थोड़ी नाजुक और संवेदनशील होती है. अगर इसकी सही समय पर देखभाल नहीं की जाए तो इसमें कई तरह के कीट और रोग लग सकते हैं, जिससे फसल खराब होने का खतरा बढ़ जाता है, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट टिप्स
छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉक्टर कमलेश अहिरवार लोकल 18 से बातचीत में बताते हैं कि छतरपुर जिले के किसान भाइयों ने खाली पड़े खेतों में खीरा फसल की बोवनी कर दी है. खीरा एक ऐसी फसल है जिसमें किसान भाइयों को अच्छा खासा मुनाफा होता है. हालांकि, खीरा खेती में रोग भी बहुत लगते हैं. समय रहते किसान भाइयों को इनका उपाय करना भी जरूरी है.
डॉ कमलेश बताते हैं कि खीरा फसल में बहुत सारे कीड़े लगते हैं. सबसे पहले रेड पंपकिन बीटल कीड़ा की बात करते हैं. यह कीड़ा लाल कलर का होता है. ये कीड़ा उड़ता है. ये पत्तियों को खाने का कार्य करता है. ये कीट पत्तियों में छेद कर देता है. पत्तियों में छेद ही छेद हो जाते हैं. इस कीट से बचने के लिए प्रोफेक्स सुपरदवा आती है. आपको 30 एमएल प्रोफेक्स सुपरदवा को 15 लीटर के स्प्रे पंप में मिला लेना है. इस 15 लीटर के स्प्रे पंप को टैंक बोलते हैं. इसके बाद एक एकड़ में 8 से 10 टैंक दवा का छिड़काव कर देना है.
फ्रूट फ्लाई कीड़ा की पहचान
डॉ कमलेश बताते हैं कि खीरा फसल में फ्रूट फ्लाई नाम का कीड़ा लगता है. जिसे हम फल मक्खी कहते हैं. इसकी कीड़े की पहचान यह है कि जब खीरा फल में सुरंग दिखाई दे यानी फल में छेद दिखाई दे तो समझ जाइए कि है फ्रूट फ्लाई कीड़ा लग गया है. ये कीड़ा अंदर ही अंदर गूदे को खा लेता है. फल को खोखला कर देता है. ऐसे फल को हम भी नहीं खा पाते हैं और न ही बाजार में बेच सकते हैं. इसकी भी मार्केट में दवा आती है.
व्हाइट ग्रुप कीड़ा की पहचान
व्हाइट ग्रुप कीड़ा ये जमीन में होता है. इसे सफेद इल्ली कहते हैं. ये पेड़ की जड़ को ही खा लेता है. अगर आपने खेत में कच्चा गोबर डाला हुआ है तो ऐसी जगह ये रहता है क्योंकि कच्चा गोबर इसका भोजन होता है. इसकी भी आपको मार्केट में दवा मिल जाती है.
इल्ली कीड़ा की पहचान
अब बात करते हैं इल्ली कीड़ा की जो खीरा पत्तियों में लगता है. इस कीड़े से पत्तियों के ऊपर कटा-फिटा दिखाई देता है. इसके लिए भी आपको प्रोफेक्स सुपरदवा का छिड़काव करना है.एक एकड़ में 8 से 10 टैंक स्प्रे टैंक का छिड़काव करना है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें