ग्वालियर में फिल्मी अंदाज में दंपति से ठगी: बदमाशों ने डराकर थैला बदलवाया, जेवर लेकर फरार; वारदात CCTV में कैद – Gwalior News

ग्वालियर में फिल्मी अंदाज में दंपति से ठगी:  बदमाशों ने डराकर थैला बदलवाया, जेवर लेकर फरार; वारदात CCTV में कैद – Gwalior News




ग्वालियर में बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक दंपति को निशाना बनाया और उनके जेवरात ठग लिए। इस घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ठगी की पूरी वारदात कैद है। घटना कृष्ण पब्लिक स्कूल के पास घासमंडी इलाके की है। फरियादी अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो ठग उनके पास पहुंचे और लूट की वारदात को अंजाम दिया। ठग बोले- इलाके में बदमाश घूम रहे पुलिस को शिकायत में फरियादी महेंद्र कुमार भटनागर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो ठग उनके पास पहुंचे। ठगों ने खुद को भला आदमी बताते हुए दंपति को इलाके में सक्रिय लुटेरों का डर दिखाया। उन्होंने कहा कि आसपास बदमाश घूम रहे हैं जो महिलाओं के गहने लूट रहे हैं, इसलिए अपने जेवर उतारकर सुरक्षित रख लें। ठगों ने बदल दिया थैला ठगों की बातों में आकर दंपति घबरा गए। इसी दौरान आरोपियों ने भरोसा दिलाते हुए एक थैला दिया और कहा कि इसमें गहने रख लें, ताकि कोई लूट की घटना न हो। दंपति ने बिना ज्यादा सोचे-समझे अपने गहने उतारकर उस थैले में रख दिए। ठगों ने चालाकी से थैला बदल दिया और कुछ ही क्षणों में मौके से फरार हो गए। थैला खोलकर देखा तो जेवर गायब कुछ देर बाद जब दंपति को शक हुआ और उन्होंने थैला खोलकर देखा तो उसमें रखे गहने गायब थे। यह देख उनके होश उड़ गए। ठगी का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत किला गेट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। लाइव वीडियो में दिखे बदमाश इस घटना से जुड़ा हुआ एक लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। ठगी का शिकार हुए दंपत्ति के अनुसार इस वीडियो में नजर आ रहे हैं दो युवा वही आरोपी हैं जिन्होंने उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो युवक जिसमें एक ने हेलमेट पहन रखा है तो वहीं दूसरे ने सर पर टोपी लगा रखी है दोनों युवा दंपति से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस पुलिस ने फरियादी महेंद्र कुमार भटनागर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।



Source link