छिंदवाड़ा के सिमरिया में बस और पिकअप की टक्कर के बाद चारों तरफ चीख-पुकार गूंजने लगी। कुछ ही पलों में खुशियों से भरी बस मातम में बदल गई। सड़क पर बिखरे जूते-चप्पल, टूटी सीटें और खून से सना डामर हर चीज इस हादसे की भयावह कहानी बयां कर रही थी। लोग अपनों क
.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई यात्रियों के शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। एक महिला और मासूम बच्चे का हाथ कटकर अलग जा गिरा, तो कई लोगों के सिर फट गए। घायल सड़क पर तड़पते रहे, कोई पानी के लिए पुकार रहा था, तो कोई दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगा रहा था। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं।
CM मोहन के कार्यक्रम से लौट रहे थे लोग
बस में सवार ज्यादातर लोग आसपास के गांवों से थे, जो CM मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रहे थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन जाएगा। हादसे के बाद का दृश्य किसी भी इंसान को अंदर तक हिला देने वाला था।
सड़क पर पड़ी लाशें, रोते-बिलखते परिजन और घायलों की कराह हर तरफ सिर्फ दर्द ही दर्द था। प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया, लेकिन कई जिंदगियां तब तक बुझ चुकी थीं। यह हादसा उन परिवारों के लिए एक ऐसा जख्म बन गया है, जो वक्त के साथ भी शायद कभी नहीं भर पाएगा।
अब देखिए हादसे से जुड़ीं 15 तस्वीरें…
छिंदवाड़ा के सिमरिया में पिकअप की टक्कर से पलटी बस में सवार 10 लोगों की मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर ही लोगों के शव पड़े थे।

हादसे के बाद गंभीर घायल मदद के लिए चीख रहे थे।

सड़क पर पड़ी रहीं महिलाओं की लाशें।

कुछ घायल बेसुध हो गए थे। उन्हें हादसे के बाद समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है।

खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों नेघायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद दोनों ओर करीब पांच किमी तक लंबा जाम लग गया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया।

हादसे में एक महिला और एक बच्चे के हाथ कटकर अलग हो गए।

घायलों को स्ट्रेचर पर अस्पताल लाया गया।

पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल लाया गया।

मामूली घायलों को स्कूल बस से इलाज के लिए लाया गया।

दुर्घटनास्थल पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

जिला अस्पताल में लगातार लोग पहुंच रहे हैं। इनमें पीड़ितों के परिजन शामिल हैं।
हादसे से जुड़ी मुख्य खबर पढ़िए…
मध्यप्रदेश-CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 मौतें:30 से ज्यादा घायल; महिला और बच्चे का हाथ कटकर अलग, छिंदवाड़ा के सिमरिया में हादसा

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के डीन अभय सिन्हा ने कहा- मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसके सिर पर गंभीर चोट है। खून के थक्के जम गए हैं। बाकी घायलों को यहीं रखा गया है। पूरी खबर पढ़िए…