दमोह में नवविवाहिता का शव फंदे से मिला: 10 माह पहले हुई थी शादी, पति पर हत्या का आरोप – Damoh News

दमोह में नवविवाहिता का शव फंदे से मिला:  10 माह पहले हुई थी शादी, पति पर हत्या का आरोप – Damoh News




दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खमरगौर में गुरुवार दोपहर एक 19 वर्षीय नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे तत्काल हटा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और उन्होंने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरवाह निवासी आरती अहिरवार की शादी दस माह पूर्व गैसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खमरगौर निवासी दसरथ चौधरी से हुई थी। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले आरती को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। आरती ने यह बात अपने माता-पिता को बताई थी, जिसके बाद वे उसे अपने घर ले गए थे। एक माह पहले की लेकर गया था पति मृतक आरती के भाई राकेश अहिरवार ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व आरती का पति दसरथ अहिरवार उसे लेने आया था और वह अपनी बहन को वापस ससुराल ले गया था। राकेश अहिरवार के अनुसार, उस समय भी उन्होंने अपने जीजा से कहा था कि उनकी बहन के साथ किसी प्रकार की मारपीट या प्रताड़ना न की जाए। लेकिन गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि आरती ने फांसी लगा ली है। परिजनों को संदेह है कि दामाद ने पहले आरती की हत्या की और फिर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। उन्होंने बताया कि आरती के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी हैं। परिजनों ने पुलिस से इस मामले में उचित जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गैसाबाद थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link