नर्मदापुरम में पेट्रोल-डीजल की किल्लत का रियलिटी टेस्ट: कमी नहीं…अफवाह बनी भीड़ जुटने की वजह; लोग फ्यूल स्टॉकिंग में लगे – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में पेट्रोल-डीजल की किल्लत का रियलिटी टेस्ट:  कमी नहीं…अफवाह बनी भीड़ जुटने की वजह; लोग फ्यूल स्टॉकिंग में लगे – narmadapuram (hoshangabad) News




फ्यूल किल्लत की अफवाह : ईरान-इजराइल युद्ध के बीच पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़; 10 दिन में मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, डीजल के लिए किसान परेशान ईरान-इजराइल युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाहों से लोगों में भारी घबराहट है। गैस एजेंसियों द्वारा बुकिंग के 8 से 10 दिन बाद सिलेंडर की डिलीवरी दी जा रही है, वहीं पेट्रोल पंपों पर वाहनों की टंकियां फुल कराने और कुप्पियों में फ्यूल का स्टॉक करने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। पैनिक के कारण फसल कटाई और मूंग बोवनी के लिए डीजल लेने वाले किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन अफवाहों की सच्चाई और आम जनता की राय जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम ने पेट्रोल पंपों का ग्राउंड जीरो से जायजा लिया। गैस सिलेंडर की डिलीवरी में 8 से 10 दिन की देरी एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत से आम लोग खासे परेशान हैं। गैस एजेंसियों में बुकिंग कराने के बावजूद लोगों को समय पर गैस नहीं मिल रही है। आरोप है कि गैस एजेंसी संचालकों द्वारा मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है और बुकिंग के 8 से 10 दिन बाद उपभोक्ताओं को सिलेंडर की डिलीवरी दी जा रही है। पंपों पर लंबी लाइनें, कुप्पियों में फ्यूल स्टॉक कर रहे लोग गैस की किल्लत के साथ ही अब पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहें भी तेजी से फैल रही हैं। इन अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई हैं। घबराहट के चलते लोग न सिर्फ अपने वाहनों की टंकियां फुल करवा रहे हैं, बल्कि कुप्पियों और अन्य बर्तनों में भी पेट्रोल-डीजल भरकर स्टॉक करने की जुगत में लगे हुए हैं। फसल कटाई और मूंग बोवनी के लिए डीजल को तरस रहे किसान पंपों पर मची इस अफरा-तफरी का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। वर्तमान में खेतों में फसल कटाई और आगामी मूंग की बोवनी का काम चल रहा है। कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टरों और अन्य मशीनों में डीजल की सख्त आवश्यकता है, लेकिन पंपों पर आम लोगों की भारी भीड़ होने के कारण किसानों को डीजल लेने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। दैनिक भास्कर ने पंपों पर जाकर जानी जमीनी हकीकत पेट्रोल और डीजल को लेकर पंपों पर लग रही इस भारी भीड़ का असल कारण जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम ने सीधे पेट्रोल पंपों का रुख किया। टीम ने पंपों पर पहुंचकर यह पड़ताल की कि क्या वाकई फ्यूल की किल्लत है या लोग केवल अफवाहों के चलते भीड़ लगा रहे हैं। साथ ही वहां मौजूद आम लोगों से बातचीत कर यह भी जाना कि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है और वे इस व्यवस्था से क्या चाहते हैं।



Source link