पशुपतिनाथ के दान पात्र से निकले 24 लाख से अधिक: विदेशी मुद्रा, सोना-चांदी भी मिला; दो दिन चली गणना, अलग-अलग धातू के आभूषण भी निकले – Mandsaur News

पशुपतिनाथ के दान पात्र से निकले 24 लाख से अधिक:  विदेशी मुद्रा, सोना-चांदी भी मिला; दो दिन चली गणना, अलग-अलग धातू के आभूषण भी निकले – Mandsaur News




मंदसौर स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार से शुरू हुई दान पात्र की गिनती बुधवार देर रात तक चली, जिसमें कुल 24 लाख 27 हजार 670 रुपए प्राप्त हुए। मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार, मंगलवार को 14 लाख 15 हजार 700 रुपए और बुधवार को 10 लाख 11 हजार 970 रुपए दान पेटी से निकले। दान पात्र में विदेशी श्रद्धालुओं की भेंट भी शामिल रही। इसमें नेपाल के सिक्के, ग्रीस के नोट, थाईलैंड का नोट, संयुक्त अरब अमीरात का नोट, अमेरिका के डॉलर और कतर के रियाल मिले हैं, जो मंदिर की अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाते हैं। अलग-अलग धातू की बहुमूल्य वस्तूएं मिली
दान पेटी से नकद के साथ-साथ बहुमूल्य धातुएं भी प्राप्त हुई हैं। समिति के अनुसार, करीब 140 ग्राम चांदी और 10 ग्राम सोने के आभूषण भी मिले हैं। पूरी राशि को जिला सहकारी बैंक में जमा कराया जाएगा। मंदिर में दान की परंपरा लगातार मजबूत हो रही है। वर्ष 2025 में कुल 6 बार दान पेटी खोली गई थी, जिसमें 1 करोड़ 58 लाख रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई थी। फरवरी में 22.79 लाख, अप्रैल में 26.14 लाख, जून में 31.48 लाख, अगस्त में 32.70 लाख, सितंबर में 22.40 लाख और नवंबर में 22.81 लाख रुपए मिले थे। साल 2026 में भी दान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। जनवरी 2026 में 25 लाख 43 हजार 350 रुपए और मार्च 2026 में 24 लाख 27 हजार 670 रुपए प्राप्त हुए। इस तरह वर्ष 2026 में अब तक कुल 49 लाख 71 हजार 020 रुपए दान के रूप में मिल चुके हैं। विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी प्रतिमा वाले इस मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बढ़ती आस्था के साथ दान राशि में भी हर साल इजाफा हो रहा है, जो धार्मिक पर्यटन के विस्तार का संकेत है।



Source link