बोलेरो नहर में गिरी, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान: बाणसागर नहर में 20 फीट पानी के बीच डूबा वाहन, क्रेन से निकाला बाहर – Sidhi News

बोलेरो नहर में गिरी, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान:  बाणसागर नहर में 20 फीट पानी के बीच डूबा वाहन, क्रेन से निकाला बाहर – Sidhi News




सीधी जिले के रामपुर नैकिन इलाके में बुधवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर बाणसागर नहर में जा गिरा। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। असंतुलित होकर सीधे नहर में जा गिरी गाड़ी जानकारी के मुताबिक बोलेरो वाहन बुढगौना निवासी राम केवट का था, जिसे मझिगवा गांव के कृष्ण केवट चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा गिरी। उस समय नहर में करीब 20 फीट पानी भरा था, जिससे वाहन पूरी तरह डूब गया। ड्राइवर ने तैरकर बचाई अपनी जान गनीमत रही कि ड्राइवर कृष्ण केवट ने हिम्मत दिखाई और तैरकर बाहर निकल आए। उन्हें हल्की चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। तहसीलदार आशीष मिश्रा ने स्थिति को देखते हुए तुरंत नहर का पानी बंद कराने के निर्देश दिए, ताकि राहत कार्य आसानी से किया जा सके। क्रेन से बाहर निकाली गई बोलेरो गुरुवार सुबह से ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर डटी रही। पानी का स्तर कम होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे क्रेन की मदद से बोलेरो को नहर से बाहर निकाल लिया गया। तहसीलदार आशीष मिश्रा ने बताया कि प्रशासन की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और नहर किनारे के रास्तों से बचें।



Source link