पर्यटन नगरी मांडू में चार दिवसीय रामनवमी मेले का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन ‘झमाझम तेजाजी ग्रुप’ ने तेजाजी महाराज के जीवन पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति दी। जामा मस्जिद के पीछे स्थित मांडू उत्सव मंच पर आयोजित यह कार्यक्रम रात 9:30 बजे से 11 बजे तक चला। पारंपरिक पूजन के साथ शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर चतुर्भुज राम मंदिर के महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर और मेला समिति अध्यक्ष उपस्थित रहे। नगर परिषद की टीम और सीएमओ सुशील ठाकुर ने कलाकारों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। लोकगीतों और भजनों से वीर तेजाजी की गाथा का बखान झमाझम ग्रुप के कलाकारों ने “आओ जी गजानंद आओ रे” गणेश वंदना के साथ प्रस्तुति शुरू की। मुख्य कलाकार पंकज ग्रेवाल और सहयोगी डांसर प्रकाश, रितेश व अमन ने राजस्थानी लोकगीतों के माध्यम से वीर तेजाजी के बलिदान की गाथा सुनाई। कलाकारों ने संस्कारगीत, ऋतुगीत और भक्तिगीतों की जीवंत प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब दाद बटोरी। तीन दिनों तक होंगे विविध धार्मिक आयोजन अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण होंगे। उन्होंने मांडू के इस मेले को संगीत और कला की पहचान बताते हुए भविष्य में इसे और भव्य रूप देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान राजस्व निरीक्षक सादिक खान और पार्षद मानसिंह गिनावा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। देखें तस्वीरें…
Source link