युवराज के नाम बॉलिंग में दर्ज है IPL का महारिकॉर्ड, कोई नहीं तोड़ पाया है

युवराज के नाम बॉलिंग में दर्ज है IPL का महारिकॉर्ड, कोई नहीं तोड़ पाया है


होमखेलक्रिकेट

युवराज के नाम बॉलिंग में दर्ज है IPL का महारिकॉर्ड, कोई नहीं तोड़ पाया है

Last Updated:

Yuvraj Singh take two hat tricks in IPL: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह के नाम इंडियन प्रीमियर लीग में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जो आज तक नहीं टूट पाया है. हैरानी की बात ये है कि युवराज ने ये रिकॉर्ड बल्लेबाजी में नहीं बल्कि गेंदबाजी में बनाया है. युवराज सिंह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक सीजन में दो हैट्रिक ली है.

Zoom

युवराज सिंह ने आईपीएल 2009 में ली दो हैट्रिक

नई दिल्ली: क्रिकेट में पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह की पहचान एक खब्बू बल्लेबाज की रही है. हालांकि, गेंदबाजी में भी उन्होंने अपना जादू खूब बिखेरा है. भारतीय टीम हो या फिर इंडियन प्रीमियर लीग, युवराज सिंह को जब भी गेंद थमाई गई उन्होंने कुछ ना कुछ कमाल जरूर किया है. ऐसा ही एक कारनामा उन्होंने आईपीएल के दूसरे सीजन में किया था जो आज तक उनके अलावा कोई नहीं कर पाया है.

आईपीएल का दूसरा सीजन साल 2009 में खेला गया था और युवराज सिंह उस समय में किंग्स इलेवन पंजाब जो अब पंजाब किंग्स बन गई है टीम में थे. उस सीजन में युवराज ने पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाजी में गदर मचाया था. पूरे सीजन में उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारी के साथ 340 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाजी में एक ऐसा महारिकॉर्ड बनाया जो आज तक नहीं टूट पाया है.

युवराज सिंह ने सीजन में ली थी दो हैट्रिक

आईपीएल 2009 में युवराज सिंह ने दो बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया था. युवराज सिंह की पहली हैट्रिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में आई थी. इस हैट्रिक में युवराज ने पहले रॉबिन उथप्पा, फिर जैक कालिस और मार्क बाउचर को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की थी. इसी सीजन में उन्होंने दूसरी हैट्रिक डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मैच में ली थी. डेक्कन के खिलाफ मुकाबले में युवराज ने पहले हर्षल गिब्स, फिर एंड्रयू सायमंड्स और वेणुगोपाल राव को आउट किया था.

इस तरह युवराज सिंह आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने एक सीजन में दो हैट्रिक लेने का कारनामा किया और यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट पाया है. हैरानी की बात ये है कि युवराज सिंह ने साल 2009 में पंजाब के लिए कुल 20 ओवर की गेंदबाजी में और उसमें उन्होंने 6 विकेट लिए. ये 6 विकेट उन्होंने दोनों हैट्रिक से ही हासिल की.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link