Last Updated:
David Warner 3 times win Orange Cap award: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. हालांकि, बढ़ती उम्र और गिरते हुए फॉर्म के कारण आईपीएल 2026 में किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा. लेकिन इस लीग में उनके द्वारा बनाए कुछ रिकॉर्ड आज भी कायम हैं.
डेविड वॉर्नर ने जीता है आईपीएल में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. आईपीएल का ये 19वां सीजन है. ऐसे में फैंस को 10 टीमों के बीच 2 महीने तक हर दिन क्रिकेट का महासंग्राम देखने को मिलेगा. आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाना है.
हर सीजन में फाइनल के बाद चैंपियन टीम को आईपीएल की ट्रॉफी दी जाती है, लेकिन कुछ अवॉर्ड ऐसे भी होते हैं जिसके लिए खिलाड़ी पूरे सीजन में अपनी जान लड़ाते हैं. ये अवॉर्ड है ऑरेंज और पर्पल कैप का. हर आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप से नवाजा जाता है तो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलता है.
विदेशी बल्लेबाज के नाम है आईपीएल में 3 ऑरेंज कैप
हैरानी की बात ये है कि आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप का खिताब जीतने का रिकॉर्ड किसी भारतीय खिलाड़ी के नाम नहीं, बल्कि विदेशी बल्लेबाज के नाम है. ये कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं. डेविन वॉर्नर ने आईपीएल में सबसे ज्यादा तीन बार ऑरेंज कैप का अवॉर्ड जीता है. वॉर्नर ने ये तीनों ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए हासिल की है.
वॉर्नर को पहला ऑरेंज कैप साल साल 2015 में मिला था. आईपीएल 2015 में वॉर्नर ने 14 मैचों में 562 रन बनाए थे. इस सीजन में उन्होंने 7 फिफ्टी लगाई थी. इसके बाद साल 2016 में भी उनके बल्ले से जमकर रन बरसे थे और सनराइजर्स की टीम चैंपियन बनी थी. वॉर्नर ने 17 मैच में 848 रन बनाए थे, लेकिन इसी सीजन में आरसीबी के विराट कोहली ने 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था. इसके बाद वॉर्नर ने आईपीएल 2017 में 641 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था. वॉर्नर ने तीसरी बार आईपीएल 2019 में ऑरेंज कैप का ताज पहना था. उस सीजन में उन्होंने 641 रन बनाए थे. वॉर्नर के बाद आईपीएल में विराट कोहली और क्रिस गेल ने दो-दो बार ऑरेंज कैप जीता है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें