ये हैं ₹10 लाख से सस्ती देश की 5 सबसे बेस्ट कारें, कीमत मात्र ₹5.62 लाख से शुरू

ये हैं ₹10 लाख से सस्ती देश की 5 सबसे बेस्ट कारें, कीमत मात्र ₹5.62 लाख से शुरू


होमफोटोऑटोकार

ये हैं ₹10 लाख से सस्ती देश की 5 सबसे बेस्ट कारें, कीमत ₹5.62 लाख से शुरू

Last Updated:

अगर आप कम बजट में सबसे सुरक्षित कार खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है. भारत में अब कई ऐसी कारें उपलब्ध हैं, जिन्हें Bharat NCAP और Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. Mahindra XUV 3XO से लेकर Tata Nexon, Skoda Kylaq, Maruti Dzire और Nissan Magnite तक. ये सभी मॉडल न सिर्फ किफायती हैं, बल्कि एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस भी हैं. जानिए कौन सी कार आपके बजट और जरूरत के हिसाब से है सबसे बेस्ट विकल्प है.

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा की नई XUV 3XO ने सेफ्टी के मामले में सबको हैरान किया है. इस कार को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों के लिए पूरे 5-स्टार रेटिंग मिली है. ₹7.37 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ ये बजट में सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक है.

सेफ्टी के साथ-साथ XUV 3XO फीचर्स में भी अव्वल है. इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग मिलते हैं. इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक और थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे सड़क पर एक मजबूत कार बनाते हैं.

Tata Nexon: नेक्सन भारत की उन पहली कारों में से है, जिसने 5-स्टार रेटिंग का चलन शुरू किया था. वर्तमान में बिक रही नई नेक्सन को Global NCAP और Bharat NCAP दोनों में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त है. इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹7.32 लाख है, जो इसे सुरक्षित और किफायती बनाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नेक्सन के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स मिलते हैं. इसकी हाई-स्ट्रेंथ स्टील बॉडी क्रैश के दौरान झटके को झेलने में सक्षम है. साथ ही, इसमें हिल होल्ड कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स ड्राइवर को मुश्किल रास्तों पर भी सुरक्षित रखते हैं.

Skoda Kylaq: स्कोडा की सबसे किफायती SUV काइलाक (Kylaq) ने आते ही धमाका कर दिया है. इसे Bharat NCAP टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है. ₹7.59 लाख की शुरुआती कीमत वाली ये कार यूरोपीय इंजीनियरिंग और सेफ्टी का बेहतरीन उदाहरण है. ये स्कोडा के सुरक्षित प्लेटफॉर्म MQB-A0-IN पर आधारित है.

काइलाक में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है. इसमें 6 एयरबैग्स, मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं. इसका मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर इसे टक्कर के समय सुरक्षित रखती है, जिससे ये बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक परफेक्ट कार बनती है.

Maruti Suzuki Dzire: मारुति ने अपनी नई डिजायर (2024-25 मॉडल) के साथ इतिहास रच दिया है. ये मारुति की पहली कार है जिसे Global NCAP टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. ₹6.26 लाख से शुरू होने वाली यह सेडान अब सुरक्षा के मामले में भी बेस्ट बन गई है.

नई डिजायर में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. शानदार माइलेज के साथ अब ग्राहकों को सेफ्टी की गारंटी भी मिल रही है. इसकी बॉडी को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया गया है, जिससे ये शहर और हाईवे दोनों के लिए सुरक्षित है.

Nissan Magnite: ये अपनी कम कीमत और शानदार लुक के लिए जानी जाती है. इसके फेसलिफ्ट मॉडल को भी सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग (Global NCAP) प्राप्त है. ₹5.62 लाख की शुरुआती कीमत के साथ ये इस लिस्ट की सबसे सस्ती 5-स्टार रेटेड कॉम्पैक्ट SUV है.

मैग्नाइट में 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो पार्किंग और तंग गलियों में सेफ्टी बढ़ाते हैं. इसमें हिल स्टार्ट असिस्ट, हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. कम बजट में ये एक संपूर्ण सेफ्टी पैकेज पेश करती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link