रतलाम में कल से अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही भागवत कथा: 12 हजार से अधिक वर्ग फीट का बनाया पंडाल; शुरुआत से पहले निकलेगी कलश यात्रा – Ratlam News

रतलाम में कल से अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही भागवत कथा:  12 हजार से अधिक वर्ग फीट का बनाया पंडाल; शुरुआत से पहले निकलेगी कलश यात्रा – Ratlam News




रतलाम में अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही दिव्य भव्य भागवत कथा का आयोजन कल (27 मार्च) से करमदी रोड पर किया जाएगा। कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 12 हजार वर्ग फीट पंडाल बनाया जा रहा है। कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा पीठ बड़ा रामद्वारा जोधपुर के रामस्नेही संत हरिराम महाराज शास्त्री करेंगे। कथा संयोजक चेतन पटेल और कन्हैयालाल पटेल कान्हा ने बताया कि यह कथा खाचरोद रामद्वारा के स्वामी सुखरामदास वैदिक गुरुकुल के बच्चों के सेवार्थ समर्पित है। कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक का है। कथा के सफल प्रयोजन को लेकर राधाकृष्ण मंदिर मालीकुआं और सांवरिया मंदिर करमदी रोड पर विराजित भगवान की प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया गया। 2 अप्रैल हनुमान जयंती तक होने वाली इस कथा में संत हरिराम महाराज के मुखारबिंद से कथा के साथ-साथ कई उत्सव भी आयोजित होंगे। निकलेगी कलश यात्रा
संत श्री कल सुबह इंदौर से सड़क मार्ग से रतलाम आएंगे। कथा शुभारंभ के पहले शहर के माणकचौक स्थित बड़ा गोपाल मंदिर से कलश यात्रा गुरुवार सुबह 9 बजे निकलेगी। कलश यात्रा में रामस्नेही संत हरिराम महाराज शामिल होंगे। कलश यात्रा शहर के अनेक मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। धर्मलाभ लेने का आव्हान
कथा के आयोजक ने नगर की धर्म प्रेमी जनता अनुरोध किया है कि सभी परिवार जन कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लें। गुरुकुल की सेवा में सहभागी बनकर सनातन धर्म संस्कार संस्कृति की सेवा करने का लाभ लें।



Source link