सतना के सूने घर में लगी आग, लाखों का नुकसान: परिवार के बाहर होने पर पड़ोसियों ने ताला तोड़कर आग बुझाई – Satna News

सतना के सूने घर में लगी आग, लाखों का नुकसान:  परिवार के बाहर होने पर पड़ोसियों ने ताला तोड़कर आग बुझाई – Satna News




सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के घोरहटी गांव में गुरुवार दोपहर एक सूने कमरे में अचानक आग लग गई। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के समय मकान मालिक रवि प्रताप सिंह दिल्ली में थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे अपने मायके गए थे। जानकारी के अनुसार, रवि प्रताप सिंह दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी कोमल सिंह अपने बच्चों के साथ पिछले दो महीने से मायके भाद में रह रही थीं। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कोमल की पड़ोसी पिंकी सिंह ने उन्हें फोन पर कमरे में आग लगने की सूचना दी। घबराई कोमल ने तत्काल पड़ोसियों से मदद मांगी। पड़ोसियों ने कमरे का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कमरे में रखा अनाज, टीवी, पंखा, कुर्सी-टेबल, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुके थे। कोमल भी सूचना मिलने पर मायके से घोरहटी पहुंच गईं। आशंका- जानबूझकर आग लगाई गई
कोमल ने आगजनी की जानकारी अपने पति रवि सिंह को दी। रवि सिंह ने आशंका जताई कि उनके कमरे में जानबूझकर आग लगाई गई है। इस घटना की रिपोर्ट नागौद थाने में दर्ज करा दी गई है और पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। रवि सिंह ने बताया कि उनका पारिवारिक संपत्ति विवाद चल रहा है। इसी वजह से उनकी पत्नी और बच्चे दो महीने से मायके में रह रहे थे और कमरा हमेशा बंद रहता था।



Source link