Last Updated:
Monalisa Marriage: मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले ने कहा कि बेटी के आरोप सरासर गलत हैं. सनोज मिश्रा उसे बेटी की तरह मानते हैं. वे लोग फिल्म की शूटिंग में बेटी के साथ ही थे. बेटी के आरोप गलत हैं.
मोनालिसा के परिवार ने आरोपों का खंडन किया.
रिपोर्ट- आशुतोष पुरोहित, खरगोन. मध्य प्रदेश का रहने वाली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले और फरमान खान की शादी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. दोनों ने हाल ही में केरल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें मोनालिसा ने अपने माता-पिता और फिल्ममेकर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. उसने कहा था कि सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है. उसने कइयों बार उसे गलत तरीके से छूआ था. जब उसने अपने परिवार को इस बारे में बताया, तो उन्होंने उसका साथ नहीं दिया. अब मोनालिसा के आरोपों पर माता-पिता ने अपनी बात रखी है. उन्होंने बेटी के फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़खानी और यौन उत्पीड़न के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा कि बेटी ने दबाव में ऐसा बोला है. फरमान खान उसे ब्लैकमेल कर रहा है.
मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले और माता लता जयसिंह भोसले ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को परिवार के सदस्य जैसा बताया. उन्होंने फिल्ममेकर की छवि खराब करने की साजिश का दावा किया. जयसिंह भोसले ने कहा कि मोनालिसा के आरोप गलत हैं. सनोज मिश्रा उसे बेटी मानते हैं. वह हर फिल्म की शूटिंग में बेटी के साथ गए थे. फैमिली साथ गई थी. ये सारी बात झूठी है. मोनालिसा की मां ने कहा कि बेटी झूठ बोल रही है. वह दबाव में ये सब बातें कह रही है. फरमान उसे ब्लैकमेल कर रहा है. वहीं मोनालिसा के बयान से परिवार और उनके समाज में भारी आक्रोश है. परिजनों ने दावा किया कि उनका बेटी से कोई संपर्क नहीं है. वह अपने बचाव में झूठ बोल रही है.
लव जिहाद और पीएफआई से जुड़े होने का आरोप
बताते चलें कि मोनालिसा भोसले और फरमान खान की शादी को परिजनों और फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने लव जिहाद और पीएफआई से जुड़े होने का आरोप लगाया है. परिजनों ने इस संबंध में मंडलेश्वर पुलिस को शिकायती आवेदन भी दिया है. पुलिस आरोपों की जांच कर रही है.
फिल्म पर तीन लाख रुपये भी खर्च नहीं हुए
गौरतलब है कि मोनालिसा भोसले और फरमान खान ने केरल के एर्नाकुलम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. पीसी में मोनालिसा ने अपने माता-पिता और फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. मोनालिसा ने कहा कि उसके माता-पिता मीडिया के सामने सब दिखावा कर रहे हैं. उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब है. सनोज मिश्रा की फिल्म 10 करोड़ रुपये में नहीं बनी. फिल्म पर तीन लाख रुपये भी खर्च नहीं हुए.
फैमिली को डरा-धमका रहा सनोज मिश्रा
मोनालिसा ने कहा, ‘मेरे माता-पिता को अपने बच्चों से कोई मतलब नहीं है. बचपन से मैंने मां का प्यार नहीं देखा. मां शराब पीती है. पापा को दूसरी औरतों के साथ रहते देखा. मेरे तीन बहन-भाई को मैंने पाला है और कैसे पाला ये सिर्फ मुझे ही पता है. सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है. वह मेरी फैमिली को डरा-धमका रहा है. वह कहता है कि मेरी फिल्म 10 करोड़ रुपये की है लेकिन उसकी फिल्म तीन लाख रुपये की भी नहीं है. मेरी फैमिली वाले सब ड्रामा कर रहे हैं. वो लोग इस समय भी ड्रिंक कर रहे हैं, डांस कर रहे हैं. मेरे पास इसका सबूत है.’
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.