Last Updated:
IPL 2026 Second Phase Schedule: आईपीएल 2026 का दूसरा चरण 13 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई को खत्म होगा और इस तरह ग्रुप राउंड पूरी तरह खत्म हो जाएगा. पहला चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ओपनिंग मैच में भिड़ेंगे. फाइनल 31 मई को होगा.
आईपीएल 2026 के दूसरे स्टेज का शेड्यूल घोषित
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे स्टेज का शेड्यूल भी घोषित कर दिया. ग्रुप स्टेज के शेष 50 मैच 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक भारत की 12 जगहों पर खेले जाएंगे. दूसरे राउंड के मैच बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और नई चंडीगढ़ में होंगे. फिलहाल प्लेऑफ की तारीख और वेन्यू का ऐलान नहीं हुआ है.
जैसे-जैसे टूर्नामेंट अहम मोड़ पर पहुंचेगा, टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अलग-अलग मैदानों पर मुकाबला करेंगी. राजस्थान रॉयल्स जयपुर में चार घरेलू मैच खेलेगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु में तीन और रायपुर में दो घरेलू मैच खेलेगी.
Mark your calendars, folks 🗓️🥳
Presenting the full schedule for the upcoming #TATAIPL 2026 🙌