29 मार्च को इंदौर आएंगे CM डॉ. मोहन यादव: ‘संकल्प से समाधान’ कार्यक्रम में होंगे शामिल; तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा – Indore News

29 मार्च को इंदौर आएंगे CM डॉ. मोहन यादव:  ‘संकल्प से समाधान’ कार्यक्रम में होंगे शामिल; तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा – Indore News




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 मार्च को इंदौर प्रवास पर रहेंगे। वे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत दशहरा मैदान में होने वाले बड़े कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने गुरुवार को दशहरा मैदान का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंच, बैठक व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गर्मी को ध्यान में रखते हुए आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद करेंगे और उन्हें प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम में सभी शासकीय विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। इस आयोजन में बड़ी संख्या में हितग्राही, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां कर रहा है।



Source link