35 हजार घरों तक पहुंचा रामनवमी का निमंत्रण: टीकमगढ़ में आतिशबाजी के साथ महाआरती; कल निकलेगी शोभायात्रा – Tikamgarh News

35 हजार घरों तक पहुंचा रामनवमी का निमंत्रण:  टीकमगढ़ में आतिशबाजी के साथ महाआरती; कल निकलेगी शोभायात्रा – Tikamgarh News




टीकमगढ़ में श्री रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शहर में जगह-जगह महा आरती के आयोजन किए जा रहे हैं। बुधवार रात कलेक्टरेट रोड स्थित संगम गार्डन में महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रीराम दरबार बनाकर भक्ति भाव से आरती उतारी गई। आरती के बाद जोरदार आतिशबाजी की गई और भंडारे का आयोजन भी हुआ। प्रभातफेरी से घर-घर पहुंच रहा रामनवमी का निमंत्रण श्रीराम जन्मोत्सव परिवार की ओर से भगवान श्रीराम का जन्म महोत्सव मनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। 11 मार्च से शहर में प्रतिदिन सुबह प्रभातफेरी निकाली जा रही है, जिसके माध्यम से हर घर में आमंत्रण पत्र और धर्म ध्वजा पहुंचाई जा रही है। नवरात्र शुरू होते ही महा आरती के आयोजन भी प्रारंभ हो गए हैं। 15 दिन में 35 हजार घरों तक पहुंचा निमंत्रण श्रीराम जन्मोत्सव परिवार के सदस्यों ने बताया कि बुधवार को प्रभातफेरी का अंतिम दिन था। पिछले 15 दिनों में शहर के प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर करीब 35,000 घरों तक आमंत्रण पत्र और धर्म ध्वज का वितरण किया गया है। इन आमंत्रण पत्रों के जरिए लोगों को 27 मार्च को श्री रामनवमी पर्व के दिन दोपहर 12 बजे नजर बाग मंदिर में श्रीराम जन्म महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया गया है। इसके अलावा, शुक्रवार शाम 5 बजे से शहर में एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। बुधवार रात संगम गार्डन में आयोजित महा आरती और भंडारे का आयोजन मनोज कड़ा की ओर से किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।



Source link