Last Updated:
Bhopal News: भोपाल में 14 मार्च 2026 को आयोजित वूमेन पावर अवार्ड 2026 में टीवी अभिनेत्री कांची सिंह ने बदसलूकी का आरोप लगाया है. उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया और दावा किया कि उन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम का इस्तेमाल करके धमकाने की कोशिश भी की गई.
वूमेन पावर अवार्ड 2026 भोपाल
TV Actress Kanchi Singh Misbehavior Case: मध्य प्रदेश के भोपाल में 14 मार्च 2026 को आयोजित वूमेन पावर अवार्ड 2026 कार्यक्रम में शामिल होने आई टीवी अभिनेत्री कांची सिंह ने कार्यक्रम के दौरान बदसलूकी का आरोप लगाया है. कांची सिंह ने मीडिया को बताया कि आयोजन स्थल पर उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया. अभिनेत्री ने रेस्टोरेंट संचालक पर बदसलूकी का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में उन्हें सम्मानजनक व्यवहार नहीं मिला और उनके साथ अभद्रता की गई. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम का इस्तेमाल करके धमकाने की भी कोशिश की गई.
कार्यक्रम के संचालन पर उठे सवाल
कांची सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह ऐसे किसी भी असम्मानजनक व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगी और इससे जुड़े अधिकारियों से न्याय की उम्मीद करती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि महिला शक्ति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों में ऐसी घटनाएं बिल्कुल स्वीकार्य नहीं हैं और आयोजकों को इस मामले की गंभीरता को समझना चाहिए. इस कार्यक्रम के आयोजकों ने अभी तक इस मामले पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं दी है, लेकिन यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गई है. कई लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और कार्यक्रम के संचालन को लेकर सवाल उठाए हैं.
इससे पहले भी कई बार वूमेन पावर अवार्ड जैसी महिलाओं को सम्मान देने वाली आयोजनों में सुरक्षा और सम्मान को लेकर विवाद उठते रहे हैं. कांची सिंह ने यह साफ किया कि उनका मकसद किसी पर आरोप लगाने का नहीं है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है. अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जाएगी और दोषियों को सजा मिलेगी. उन्होंने सभी महिलाओं से भी अपील की कि किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने से हिचकिचाएं नहीं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें