Honda टू-व्हीलर अपने सेगमेंट में देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. कभी-कभी सेल के मामले में इसने Hero MotoCorp को भी पछाड़ा है. पिछले महीने हुई बिक्री की बात करें, तो कंपनी ने बेहतरीन उछाल देखा है. फरवरी 2026 में होंडा की कुल 5,13,217 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं कुल 3,83,259 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
बिक्री के आंकड़ों पर नजर डाली जाए, तो Honda Activa कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट रहा. वहीं, Unicorn और Shine 100 जैसी मोटरसाइकिलों की मांग बढ़ी है. इसके अलावा, Honda Livo और Hornet जैसे प्रोडक्ट्स की बिक्री कम हुई है. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.
Honda Activa
लिस्ट में पहले नंबर पर होंडा एक्टिवा है. पिछले महीने इस स्कूटर को कुल 2,54,449 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 1,74,009 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 46 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Honda Shine 125/SP125
सेल के मामले में दूसरे नंबर पर Shine 125/SP125 हैं. पिछले महीने इनकी कुल 1,38,438 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गई कुल 1,39,202 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 0.55 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.
Honda Unicorn
बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर होंडा यूनिकॉर्न है. पिछले महीने इसकी कुल 36,317 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 28,932 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Honda Shine 100
लिस्ट में चौथे नंबर पर शाइन 100 है. पिछले महीने इस बाइक को कुल 32,922 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 15,359 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 114 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Honda Dio
बिक्री में बढ़ोतरी की दम पर होंडा डिओ ने कंपनी के टॉप-5 मॉडलों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसे 28,227 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 16,028 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 76 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
ऊपर बताई गए कंपनी के टॉप-5 मॉडल्स के अलावा पिछले महीने Hornet 125 की 9431 यूनिट, CB350 की 4099 यूनिट, Livo की 3148 यूनिट, SP160 की 2499 यूनिट, Hness की 350 की 1736 यूनिट, CB200X की 1065 यूनिट और Hornet 2.0 की 886 यूनिट बिकी हैं. वहीं, Activa e को पिछले महीने कोई भी ग्राहक नहीं मिला है.