IPL 2026 के बचे हुए मैचों का शेड्यूल होगा जारी, BCCI सचिव ने दिए संकेत

IPL 2026 के बचे हुए मैचों का शेड्यूल होगा जारी, BCCI सचिव ने दिए संकेत


होमखेलक्रिकेट

IPL 2026 के बचे हुए मैचों का शेड्यूल होगा जारी, BCCI सचिव ने दिए संकेत

Last Updated:

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकया ने पुष्टि की है कि शेष मुकाबलों का कार्यक्रम अगले कुछ दिनों में घोषित कर दिया जाएगा.  “हम अगले कुछ दिनों में IPL 2026 के बाकी शेड्यूल का ऐलान करेंगे. 

Zoom

BCCI सचिव ने दिए संकेत, जल्द होगा आईपीएल के फुल शेड्यूल का ऐलान

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन पूरे शेड्यूल का इंतज़ार अब भी जारी है.  28 मार्च से सीजन का आगाज़ होना तय है, और फैंस के बीच उत्सुकता अपने चरम पर है। इसी बीच BCCI ने संकेत दिया है कि टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों का कार्यक्रम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा, जिससे इस बहुप्रतीक्षित सीजन की तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी.

अब तक केवल पहले चरण के 20 मैचों का ऐलान हुआ है, जबकि बाकी मुकाबलों का शेड्यूल सामने आना बाकी है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकया ने पुष्टि की है कि शेष मुकाबलों का कार्यक्रम अगले कुछ दिनों में घोषित कर दिया जाएगा.  “हम अगले कुछ दिनों में IPL 2026 के बाकी शेड्यूल का ऐलान करेंगे.

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल जल्द होगा जारी

फिलहाल 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाने वाले 20 मुकाबलों की घोषणा हो चुकी है, जबकि बाकी 54 मैचों का शेड्यूल इस हफ्ते जारी होने की उम्मीद है.  संभावना है कि उद्घाटन मैच के दिन ही पूरा कार्यक्रम सामने आ जाए. शेड्यूल में देरी की बड़ी वजह पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु जैसे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव रहे, जहां IPL के मुकाबले आयोजित होने हैं.  अब जब चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है, तो बीसीसीआई के लिए पूरा शेड्यूल तैयार करना आसान हो गया है. IPL 2026 में कुल 74 मैच 65 दिनों के भीतर खेले जाएंगे.  पहले 84 मैचों की चर्चा थी, लेकिन इस सीजन में विस्तार नहीं किया गया है और अब यह बदलाव 2027 के बाद ही देखने को मिल सकता है.

कप्तानों की बैठक में नियमों पर चर्चा

सीजन की तैयारियों के बीच मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय पर सभी 10 टीमों के कप्तानों की बैठक भी हुई.  इस दौरान मैच रेफरी प्रमुख जवागल श्रीनाथ और अंपायर पैनल के प्रमुख नितिन मेनन ने खिलाड़ियों को नियमों की जानकारी दी. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि इस सीजन में सभी मौजूदा नियम जारी रहेंगे. इनमें इम्पैक्ट प्लेयर नियम, दो बाउंसर की अनुमति, 60 सेकंड का इनिंग्स टाइमर, कन्कशन सब्स्टीट्यूट, बैट चेक और बॉल बदलने से जुड़े नियम शामिल हैं. इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर कुछ कप्तानों ने आपत्ति जताई, लेकिन बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नियम कम से कम 2027 सीजन तक जारी रहेगा. इसके अलावा, ड्यू से निपटने के लिए पिछले सीजन में शुरू किया गया नियम जिसमें दूसरी पारी के 10 ओवर के बाद गेंद बदलने की अनुमति दी जाती है भी इस बार लागू रहेगा.



Source link