Last Updated:
Royal Enfield ने Guerrilla 450 के 2026 मॉडल को लॉन्च से पहले टीज कर दिया है. नए अपडेट में बेहतर सस्पेंशन, नए फीचर्स और स्टाइलिश कलर ऑप्शन्स मिलने की उम्मीद है. क्या ये बाइक पहले से ज्यादा दमदार होगी? पूरी डिटेल जानिए.
नई Guerrilla 450 की पहली झलक सामने आई है.
Royal Enfield ने अपनी पॉपुलर Guerrilla 450 मोटरसाइकिल के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च से ठीक पहले टीज कर दिया है. ये नया मॉडल कल यानी 27 मार्च 2026 को आधिकारिक रूप से लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें बाइक की कुछ झलक दिखाई गई है, हालांकि पूरी डिटेल्स अभी छिपी हुई हैं.
साल 2024 में पहली बार लॉन्च हुई Guerrilla 450 कंपनी की दूसरी 450cc बाइक थी, जो Himalayan 450 के साथ शेयर किए गए 452cc लिक्विड-कूल्ड शेरपा इंजन पर आधारित है. ये सिंगल-सिलिंडर इंजन 40 PS पावर और 40 Nm टॉर्क जनरेट करता है. Guerrilla 450 को रोडस्टर स्टाइल में डिजाइन किया गया था, जो शहर की सड़कों और हल्की टूरिंग के लिए परफेक्ट है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिप एंड असिस्ट क्लच और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल जैसी मॉडर्न फीचर्स हैं. आइए जानते हैं कि नए अपडेट में क्या कुछ मिल सकता है?
संभावित डिजाइन
अपडेटेड 2026 मॉडल में मुख्य रूप से एस्थेटिक चेंजेस, फीचर लिस्ट में सुधार और कुछ छोटे मैकेनिकल अपग्रेड्स की उम्मीद है. सूत्रों के अनुसार, रियर सस्पेंशन को ज्यादा कंप्लायंट बनाया जा सकता है. ताकि राइड क्वालिटी बेहतर हो. कुछ रिपोर्ट्स में USD फ्रंट फोर्क्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसी नई सुविधाओं का भी जिक्र है. इसके अलावा नए कलर्स, डुअल-टोन लिवरी और मैट फिनिश के विकल्प भी जोड़े जा सकते हैं.
स्पेसिफिकेशन और प्राइस डिटेल
स्टैंडर्ड मॉडल में तीन वैरिएंट्स थे. Analogue (लगभग 2.39 लाख रुपये), Dash (2.49 लाख) और Flash (2.54 लाख). अपडेटेड वर्जन की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है. Guerrilla 450 का वजन करीब 185 किलो है, फ्यूल टैंक 11 लीटर का है और ये 17 इंच के व्हील्स पर चलती है, जिसमें वाइड प्रोफाइल ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं. हैंडलिंग के लिए स्टील ट्विन स्पार फ्रेम, 43mm टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और Showa का लिंकेज मोनोशॉक रियर सस्पेंशन है.
ये बाइक उन राइडर्स के लिए आकर्षक है, जो रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न परफॉर्मेंस चाहते हैं. Himalayan 450 की तुलना में Guerrilla ज्यादा रोड-ओरिएंटेड है, जिसमें अलग फाइनल ड्राइव रेशियो दिया गया है, ताकि शहर में इसे आसानी से राइड किया जा सके. लॉन्च के बाद कंपनी डिटेल स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता की घोषणा करेगी.