रिपोर्ट- अजय पटवा, उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में ईशा अग्रवाल आज (गुरुवार) प्रातःकाल बाबा महाकाल की होने वाली भस्म आरती में शामिल हुईं. उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन किए. ईशा अग्रवाल ने प्रतिष्ठित मार्वल्स मिस एंड मिसेज इंडिया 2025 में फर्स्ट रनरअप (मिस कैटेगरी) का ताज अपने नाम किया था. आरती के बाद मंदिर समिति ने उनका स्वागत-सत्कार किया. बताते चलें कि बाबा महाकाल की भस्म आरती में रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ लेते हैं. उज्जैन ही नहीं बल्कि दूर-दूर से भक्त महाकाल के दर पर आते हैं. मान्यता है कि बाबा महाकाल के दर्शन मात्र से व्यक्ति को परेशानियों से छुटकारा मिलने लगता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं.